Ram Navami 2026 Kab Hai | Ram Navami 2026 Date: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत लोगों को भ्रम है. जानें नवमी कब है, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और घर पर पूजन की सही विधि.
अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय
Ram Navami 2026 Kab Hai: चैत्र नवरात्र के पावन पर्व में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व दिया जाता है. इस दिन माता दुर्गा की उपासना के साथ कन्या पूजन किया जाता है. श्रद्धालुओं के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इस साल अष्टमी-नवमी कब पड़ रही है, कन्या पूजन का सही समय क्या है और सही विधि से पूजा कैसे करें. अष्टमी के दिन कन्या पूजन होता है, इसमें छोटी कन्याओं को देवी के रूप में पूजा होता है. वहीं राम नवमी के दिन भगवान श्री राम के जन्म का उत्सव मनाया जाता है.
द्रिक पंचांग के मुताबिक, चैत्र दुर्गाष्टमी 26 मार्च 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी. अष्टमी तिथि 25 मार्च दोपहर 1:50 बजे से शुरू होकर 26 मार्च सुबह 11:48 बजे तक रहेगी. और रामनवमी की बात करें तो यह 27 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी. नवमी तिथि 26 मार्च सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च सुबह 10:06 बजे तक रहेगी.
अष्टमी के दिन कन्या पूजन के लिए पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 3:32 तक है.
रामनवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:17 मिनट से लेकर दोपहर 3:24 बजे तक बना रहेगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:2 बजे से लेकर 12:51 बजे तक रहेगा. लाभ उन्नति मुहूर्त सुबह 7:50 मिनट से लेकर सुबह 9:22 बजे तक और रवि योग पूरे दिन बनेगा. ऐसे आप कन्या पूजन का सही समय तय कर सकते हैं.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…