Dhurandhar 2 Box Office: वीकएंड आने से पहले यानी कि नौंवे दिन 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म अभी भी डबल डिजिट में जबरदस्त कमाई करती नजर आ रही हैं.
धुरंधर 2
Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने मात्र नौ दिनों में 700 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर ली है. हालांकि, बीते दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है. ‘धुरंधर 2’ ने ‘पठान’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जानें नौंवे दिन की कमाई.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने नौंवे दिन यानी कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 41.55 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने गुरुवार को 49.70 करोड़ रुपये कमाए थे. यह दिखाता है कि फिल्म का कलेक्शन पिछले दिन के मुकाबले नीचे गिरा है. लेकिन अभी भी फिल्म डबल डिजिट में कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड को तोड़ती जा रही है. हालांकि, वीकएंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है.
अगर फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने अभी तक नौ दिनों में 720.38 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यानी कि मात्र 9 दिन में ‘धुरंधर 2’ ने 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1081.51 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने ‘पठान’ और ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ‘पठान’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 654.28 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ‘दंगल’ ने 538.03 करोड़ कमाए थे. इस हिसाब से ‘धुरंधर 2’ इन फिल्मों से कहीं आगे हो गई है, क्योंकि इसने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में यामी गौतम भी स्पेशल कैमियो में नजर आ रही हैं, जिन्होंने नर्स की भूमिका अदा की है.
IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से ही पूरे देश में…
PM Kisan 23th Installment Date 2026: विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद…
Russian Girl Viral Video: भोजपुरी गानों के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में…
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ जिसमें एक महिला अमेरिकी पुलिस…
RCB New Owner: आईपीएल से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री की खबर सामने…
Apple iPhone 18 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. वहीं,…