Dhurandhar 2 OTT Release Date: क्रिकेट फैन्स और अन्य दर्शक फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रुचि ले रहे हैं. ऐसे में IPL 2026 समाप्त होने के बाद ही ओटीटी पर रिलीज करने की रणनीति बनी है.
Dhurandhar 2 OTT Release Date: आखिर क्यों टली धुरंधर-2 की ओटीटी रिलीज डेट?
Dhurandhar 2 OTT Release Date: आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी समेत दर्जनों सितारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देश-दुनिया के सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डालें हैं. फिल्म अब सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी आगे बढ़ रही है. वह है सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म का. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 20वें दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 1,033.37 करोड़ रुपये गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस करीब 1,237.21 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. वहीं, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 1,641.21 करोड़ रुपये को भी पार चुका है. इस बीच फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ओटीटी रिलीज को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.
फिल्म के ‘धुरंधर: द रिवेंज’ डिजिटल राइट्स JioHotstar के पास हैं. ऐसे में इसके मई 2026 के आखिरी हफ़्ते या जून 2026 के शुरुआती दिनों में स्ट्रीम होने की बात सामने आ रही है. यह फिल्म लगातार सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है. इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर लगातार मिल रही सफलता को देखते हुए JioHotstar प्लेटफ़ॉर्म ने फिलहाल इसकी ओटीटी रिलीज आगे बढ़ा दी है.
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, जिसके बाद यह फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. कमाई के मामले में इस फिल्म ने अच्छी-अच्छी फिल्मों को भी धूल चटा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में 1,600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. अपने तीसरे हफ़्ते में भी फिल्म ने रोज़ाना अच्छी-खासी कमाई की, जिससे यह साफ़ ज़ाहिर होता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ कितनी मज़बूत है.
फिलहाल अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ इंडिया में अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसने भारत में कुल 1,234.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि ‘धुरंधर 2’ अब इसका रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश में है. कहा जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी.
मेकर्स के साथ JioHotstar की रणनीति यह है कि आईपीएल खत्म होने के बाद ही इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाए, क्योंकि बॉलीवुड में, बड़ी फिल्में आमतौर पर स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर आने से पहले सिनेमाघरों में आठ हफ़्तों तक दिखाई जाती हैं, जिलसे सिनेमाघरों से होने वाली कमाई पर कोई बुरा असर न पड़े.
सूरत (गुजरात), अप्रैल 09: श्री श्याम क्लासेस द्वारा दिनांक 5 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे…
IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान…
Silver Price Today 9 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में चांदी की चमक थोड़ी फीकी…
चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट…
School Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो गया…
India's Got Latent: मुझे अजनबियों से कई कॉल और मैसेज आ रहे थे. मुझे एहसास…