धुरंधर में रसोइये का किरदार निभाने वाले अभिनेता नदीम पुलिस हिरासत में हैं. एक्टर पर एक 41 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है.
nadeem khan
धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत के बेटे को जहर देने वाले रसोइया अखलाक तो आपको याद ही होगा. इस किरदार को निभाया था अभिनेता नदीम ने, जो इस समय पुलिस की हिरासत में हैं.
मुंबई पुलिस ने ‘धुरंधर’ फिल्म के अभिनेता नदीम खान को गिरफ्तार किया है. उन पर एक घरेलू कामगार महिला के साथ शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक बलात्कार करने का आरोप है.
अभिनेता नदीम पर एक 41 वर्षीय महिला ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता 41 वर्षीय घरेलू कामगार है, जो पहले भी कई अभिनेताओं के घरों में काम कर चुकी हैं. 2015 में नदीम खान से उसकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.
पीड़िता का आरोप है कि खान ने उस महिला से शादी का वादा किया और इसी आश्वासन पर उसके साथ उसके घर और वर्सोवा स्थित अपने निवास पर शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सालों तक इस भरोसे पर चुप रही, लेकिन जब खान ने शादी से इनकार कर दिया तब उसने वर्सोवा पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज की.
चूंकि पहली घटना मालवणी पुलिस क्षेत्र में हुई और पीड़िता वहीं रहती है, इसलिए जीरो एफआईआर ट्रांसफर कर मालवणी थाने में केस दर्ज हुआ।
मालवणी पुलिस ने गुरुवार (23 जनवरी 2026) को नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया. वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है. पुलिस भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पूछताछ में सबूत जुटाए जा रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि जांच प्रारंभिक चरण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई सबूतों पर निर्भर करेगी.
नदीम खान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में अखलाक नामक किरदार में नजर आए थे, जो राहमान डाकू का रसोइया था. इसके पहले वह ‘वध’ जैसी फिल्मों में भी सहायक भूमिका निभा चुके हैं, साथ ही विज्ञापनों और थिएटर में सक्रिय रहे हैं. एक्टर नदीम सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और कई अभिनेताओं के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं
Weather Update Today: राजस्थान के नुवां में ओलों की सफेद चादर बिछ गई है. कुदरत…
आईपीएल 2026 सीजन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान के लिए वापसी करने वाले जडेजा…
Optical Illusion Test: यह ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार चैलेंज है, जिसमें '505' के बीच छिपे…
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी…
सूरत के लिंबायत में सिलेंडर ब्लास्ट से मची भारी चीख-पुकार! एक ही परिवार के सदस्यों…
PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…