<
Categories: देश

Republic Day 2026: क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश ने भारत को दी बधाई? पड़ोसियों से तल्खी के बीच अमेरिका से आया खास पैगाम

77वें गणतंत्र दिवस पर अमेरिका ने दी बधाई, लेकिन तनाव के बीच पाकिस्तान और बांग्लादेश का रुख रहा ठंडा. जानें भारत के पड़ोसी देशों ने इस खास मौके पर क्या किया.

भारत आज, 26 जनवरी को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर अमेरिका ने भारत को बधाई दी है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की ओर से, मैं आपके गणतंत्र दिवस पर भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं.”

हालांकि पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों ने भारत को गणतंत्रता दिवस की बधाई दी या नहीं आइये इसके बारे में जान लेते हैं, क्योंकि इन देशों से हाल के दिनों में रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं रहे हैं. राजनीतिक तनाव की वजह से ये इन देशों के बीच काफी टकराव देखने को मिले हैं. 

पाकिस्तान-इंडिया बिजनेस काउंसिल ने दी बधाई

पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान-इंडिया बिजनेस काउंसिल (PIBC) ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दोनों देशों को बधाई दी और पेंडिंग मुद्दों को सुलझाने के लिए बिना किसी देरी के बातचीत फिर से शुरू करने की अपील की. ​​PIBC के चेयरमैन नूर मुहम्मद कसूरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में भारत की शानदार तरक्की की तारीफ करते हुए कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. हालांकि किसी ख़ास नेता द्वारा भारत को कोई मैसेज नहीं मिला है.

बांग्लादेश का कोई सन्देश

बांग्लादेश और भारत का  रिश्ता इनदिनों एक संवेदनशील और बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं, खासकर बांग्लादेश में हुई राजनीतिक उथल-पुथल के बाद. वर्तमान में सीमा सुरक्षा और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर आपसी बातचीत और कूटनीतिक तालमेल बिठाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है. शेख हसीना को भारत में मिली पनाह भी बांग्लादेश को खल रही है. हाल ही शेख हसीना ने दिल्ली से एक कार्यक्रम से भाषण दिया जिसके बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर कहा कि वो अपनी जिम्मेदारी का वहन नहीं कर रहा है. इस तनाव के बीच आज 26 जनवरी गणतंत्र के दिवस के अवसर पर बांग्लादेश की तरफ से अभी तक कोई सन्देश नहीं आया है. 

अमेरिका से आया खास पैगाम

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की ओर से, मैं आपके गणतंत्र दिवस पर भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं.”मार्को रूबियो द्वारा जारी बयान में आगे कहा गया, “संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं. रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती टेक्नोलॉजी पर हमारे करीबी सहयोग से लेकर क्वाड के ज़रिए हमारे बहुपक्षीय जुड़ाव तक, अमेरिका-भारत संबंध हमारे दोनों देशों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए असली नतीजे देते हैं. मैं आने वाले साल में अपने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं.”

26 जनवरी देश के लिए राष्ट्रीय उत्सव का दिन है। देश का हर नागरिक, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या समुदाय का हो, इस दिन को बहुत ज़्यादा राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST