Dhurandhar Box Office Collection Day 25: अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' ने इतिहास रच दिया है और 25 दिनों में कई रिकॉर्ड ब्रेक कर के 700 करोड़ी क्लब में एंट्री करी हैं. चौथे संडे भी इस फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर मेकर्स की जेब भर उन्हें मालामाल कर दिया है.
Dhurandhar Box Office Collection
Dhurandhar Box Office Collection: 5 दिसंबर को रिलीज हुई अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 24 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुंआ उठा रही है और ताबड़तोड़ कमाई कर रहे है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर’ ने इतिहास रच दिया है और 24 दिनों में कई रिकॉर्ड ब्रेक कर के 700 करोड़ी क्लब में एंट्री मारी हैं. चौथे संडे भी इस फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सभी को हौरान कर दिया है.
अदियत्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ भारत ही नहीं दुनिया भर में धूम मचा रही है और कई रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. इस फिल्म मे मेकर्स की उम्मीदों से ज्यादा कमाई कर उन्हें मालामाल बना दिया है. इतना ही नहीं बल्कि रिलीज के चौथे वीकेंड फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गर्दा उड़ाया है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को बॉक्स ऑफिस पर 22.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ‘धुरंधर’ की 24 दिनों की कुल कमाई 690.25 करोड़ रुपये तक हो गई है.
रिलीज के चौथे संडे को 690. 25 करोड़ की कमाई कर फिल्म ‘धुरंधर’ ने इतिहास रच दिया है और हिंदी की पहली ऐसी फिल्म बनी है, जिसने 700 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने वाली है. ये आंकड़ा फिल्म आज यानी चौथे मंडे को पूरा कर लेगी और बॉलीवुड की पहली 700 करोड़ी फिल्म का रिकॉर्ड पर भी कब्जा करना वाली है. बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 207.25 करोड़, वहीं दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 172 करोड़ तक का तगड़ा कलेक्शन कर किसी को चौका दिया था. वहीं 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15 करोडॉ रहा और 23वें दिन यानी चौथे शनिवार को फिल्म ने 36.67 फीसदी का उछाल मारी और 20.5 करोड़ तक की कमाई कर ली.
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…