<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर’ फिल्म को लेकर नया ट्विस्ट, सुनील ग्रोवर को मिलना था कौन सा रोल? कास्टिंग डायरेक्टर ने किया खुलासा

Dhurandhar Comedian Sunil Grover: एक्टर गौरव गेरा ने बाजी मार ली, वरना आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' में मशहूर कॉमेडियन गौरव गेरा भी अहम रोल में नजर आते. इसका खुलासा अब जाकर हुआ है.

Dhurandhar Comedian Sunil Grover: पिछले सप्ताह रिलीज हुई आदित्य धर निर्देशित फिल्मधुरंधरबॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रणवीर सिंर, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे कलाकारों से सजी फिल्मधुरंधर‘ ने रिलीज के सिर्फ 8 दिन मेंवॉर 2′ जैसी फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में अगर फिल्म विकी कौशल की ‘छावाका भी रिकॉर्ड तोड़ दे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए. इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट के बहाने कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल चर्चा मेंगए हैं. जानकारी सामने आ रही है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी फिल्म का अहम हिस्सा होते, लेकिन किन्हीं वजहों से वह चूक गए.

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने किया सुनील ग्रोवर पर खुलासा

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का कहना है कि उन्होंनेधुरंधरफिल्म में आलम के किरदार का निभाने के लिए एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को लेने के बारे में भी सोचा था, लेकिन आखिर में गौरव गेरा को कास्ट करने का फैसला किया. मुकेश छाबड़ा बातचीत में यह भी खुलासा किया कि फिल्मधुरंधर‘ की स्टार कास्ट को फाइनल करने बहुत मेहनत की गई. यही वजह है कि इसमें डेढ़ साल से भी अधिक का वक्त लग गया. मुकेश की मानें तो रहमान डकैत के रोल के लिए ही 50-60 एक्टर्स के नामों पर विचार किया गया था. ऑडिशन भी लिए गए. आखिरकार अक्षय खन्ना को इस रोल के लिए फाइनल किया गया. गौरतलब है कि फिल्मधुरंधरमें अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का रोल निभाकर सभी एक्टर्स पर भारी पड़ गए हैं. उनके रोल की जमकर तारीफ हो रही है.

आलम के किरदार में छा गए गौरव गेरा

मुकेश छाबड़ा ने यह भी जानकारी दी कि गौरव गेराधुरंधरमें आलम का किरदार करके फिल्म में छा गए हैं. गौरव गेरा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि लुक भी ऐसा है कि पहली नजर में उन्हें कोई पहचान ही नहीं पाता. गौरव गेरा एक दौर मेंपम्मी आंटीका किरदार निभाते थे. इसके जरिये वह तेजी से लाइम लाइट में आए. मुकेश ने बताया किधुरंधरके डायरेक्टर आदित्य धर ने डोंगा और आलम के किरदार के लिए सबसे ज्यादा ऑडिशन लिए थे. आखिरकार नवीन कौशिक को डोंगा और गौरव गेरा को आलम के किरदार में साइन किया गया. दोनों ने अपने-अपने किरदार के साथ न्याय किया है.

डेढ़ साल लगे धुरंधर की कास्टिंग में

समाचार एजेंजी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने कहा कि फिल्मधुरंधरमें हमने किसी को भी यूं ही कास्ट नहीं किया है. हमें कास्टिंग फाइनल करने में डेढ़ साल लग गए. मुकेश छाबड़ा ने खुद कबूल किया है कि वर्ष 2017 में आई फिल्ममॉमके लिए अक्षय खन्ना का नाम सुझाया था. मुकेश छाबड़ा ने स्वीकार किया कि पहले उन्होंने आलम के रोल के लिए सुनील ग्रोवर को लेने का मन बनाया था, पर फिर गौरव गेरा को कास्ट करने का फैसला किया. यहां पर बता दें किकपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर ने महिलाओं के कई किरदार करके सुर्खियां बंटोरीं थी.

सभी एक्टर्स ने किया है गजब का काम

यहां पर बता दें किधुरंधरबॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज कर रही है. अक्षय खन्ना से लेकर अर्जुन रामपाल तक, रणवीर सिंह ने गजब का काम किया है. रणवीर सिंह के किरदार जासूस हमजा अली मजारी के रोल की तारीफ हो रही है. आर माधवन भारतीय स्पाईमास्टर अजय सान्याल, संजय दत्त एसपी चौधरी असलम, अक्षय खन्ना रहमान डकैत और अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल का शानदार रोल किया है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST