<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर’ फिल्म को लेकर नया ट्विस्ट, सुनील ग्रोवर को मिलना था कौन सा रोल? कास्टिंग डायरेक्टर ने किया खुलासा

Dhurandhar Comedian Sunil Grover: एक्टर गौरव गेरा ने बाजी मार ली, वरना आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' में मशहूर कॉमेडियन गौरव गेरा भी अहम रोल में नजर आते. इसका खुलासा अब जाकर हुआ है.

Dhurandhar Comedian Sunil Grover: पिछले सप्ताह रिलीज हुई आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर‘ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रणवीर सिंर, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे कलाकारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर‘ ने रिलीज के सिर्फ 8 दिन में ‘वॉर 2′ जैसी फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में अगर फिल्म विकी कौशल की ‘छावा‘ का भी रिकॉर्ड तोड़ दे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए. इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट के बहाने कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल चर्चा में आ गए हैं. जानकारी सामने आ रही है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी फिल्म का अहम हिस्सा होते, लेकिन किन्हीं वजहों से वह चूक गए.

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने किया सुनील ग्रोवर पर खुलासा

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का कहना है कि उन्होंने ‘धुरंधर‘ फिल्म में आलम के किरदार का निभाने के लिए एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को लेने के बारे में भी सोचा था, लेकिन आखिर में गौरव गेरा को कास्ट करने का फैसला किया. मुकेश छाबड़ा बातचीत में यह भी खुलासा किया कि फिल्म ‘धुरंधर‘ की स्टार कास्ट को फाइनल करने बहुत मेहनत की गई. यही वजह है कि इसमें डेढ़ साल से भी अधिक का वक्त लग गया. मुकेश की मानें तो रहमान डकैत के रोल के लिए ही 50-60 एक्टर्स के नामों पर विचार किया गया था. ऑडिशन भी लिए गए. आखिरकार अक्षय खन्ना को इस रोल के लिए फाइनल किया गया. गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर‘ में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का रोल निभाकर सभी एक्टर्स पर भारी पड़ गए हैं. उनके रोल की जमकर तारीफ हो रही है.

आलम के किरदार में छा गए गौरव गेरा

मुकेश छाबड़ा ने यह भी जानकारी दी कि गौरव गेरा ‘धुरंधर‘ में आलम का किरदार करके फिल्म में छा गए हैं. गौरव गेरा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि लुक भी ऐसा है कि पहली नजर में उन्हें कोई पहचान ही नहीं पाता. गौरव गेरा एक दौर में ‘पम्मी आंटी‘ का किरदार निभाते थे. इसके जरिये वह तेजी से लाइम लाइट में आए. मुकेश ने बताया कि ‘धुरंधर‘ के डायरेक्टर आदित्य धर ने डोंगा और आलम के किरदार के लिए सबसे ज्यादा ऑडिशन लिए थे. आखिरकार नवीन कौशिक को डोंगा और गौरव गेरा को आलम के किरदार में साइन किया गया. दोनों ने अपने-अपने किरदार के साथ न्याय किया है.

डेढ़ साल लगे धुरंधर की कास्टिंग में

समाचार एजेंजी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने कहा कि फिल्म ‘धुरंधर‘ में हमने किसी को भी यूं ही कास्ट नहीं किया है. हमें कास्टिंग फाइनल करने में डेढ़ साल लग गए. मुकेश छाबड़ा ने खुद कबूल किया है कि वर्ष 2017 में आई फिल्म ‘मॉम‘ के लिए अक्षय खन्ना का नाम सुझाया था. मुकेश छाबड़ा ने स्वीकार किया कि पहले उन्होंने आलम के रोल के लिए सुनील ग्रोवर को लेने का मन बनाया था, पर फिर गौरव गेरा को कास्ट करने का फैसला किया. यहां पर बता दें कि द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर ने महिलाओं के कई किरदार करके सुर्खियां बंटोरीं थी.

सभी एक्टर्स ने किया है गजब का काम

यहां पर बता दें कि ‘धुरंधर‘ बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज कर रही है. अक्षय खन्ना से लेकर अर्जुन रामपाल तक, रणवीर सिंह ने गजब का काम किया है. रणवीर सिंह के किरदार जासूस हमजा अली मजारी के रोल की तारीफ हो रही है. आर माधवन भारतीय स्पाईमास्टर अजय सान्याल, संजय दत्त एसपी चौधरी असलम, अक्षय खन्ना रहमान डकैत और अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल का शानदार रोल किया है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IND VS WI: गंभीर को नहीं समझ आया वेस्टइंडीज का मास्टर प्लान? 249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया; इन 3 कारणों से पलटा मैच

IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…

Last Updated: October 10, 2026 09:03:17 IST

CJP Jantar Mantar Protest: स्कूल, बैंक, बाजार या शराब…आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें यहां

Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…

Last Updated: October 10, 2026 08:59:36 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले देखें 10 शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…

Last Updated: October 10, 2026 08:45:28 IST

Aaj ka Mausam 10 October 2026: सर्दी की दस्तक के बीच आसमान से बरसेगी आफत! यूपी-दिल्ली समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update 10 October 2026: मौसम विभाग ने जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर,…

Last Updated: October 10, 2026 08:26:36 IST

Jantar Mantar Gen Z Protest: दिल्ली जाने का है प्लान? 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट

Jantar Mantar Gen Z Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने 250 से ज्यादा…

Last Updated: October 10, 2026 08:17:18 IST