आदित्य धर की फिल्म दुरंधर के रिलीज होने के बाद फैन एडिटेड वीडियोज भी काफी वायरल हुए. हाल ही में डायरेक्टर आदित्य धर ने फैन एडिट वीडियो पर रिएक्ट करते हुए उसे कसाईनुमा बताया.
आदित्य धर ने फैन वीडियो पर किया रिएक्ट
Aditya Dhar Reacted on Fan Video: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें बटोरीं. फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना की एक्टिंग की हुई थी. उनके रहमान डकैत के किरदार ने फैंस का दिल जीता और काफी सुर्खियां बटोरीं. उनके डायलॉग डिलीवरी से लेकर उनके डांस मूव्स और वायरल ट्रैक FA9LA—बहुत तारीफें मिलीं. फिल्म से रहमान डकैत का डायलॉग ‘रहमान डकैत की दी हुई मौत, बड़ी कसीनुमा होती है’ काफी वायरल हुई.
फिल्म को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है लेकिन फैन अब तक इस फिल्म से उबर नहीं पाए हैं. एक फैन एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसकी तारीफ खुद डायरेक्टर आदित्य धर ने की है. डायरेक्टर आदित्य धर ने रहमान डकैत के स्टाइल में फैन के बनाए धुरंधर एडिट पर रिएक्ट किया. क्रिएटिविटी से इम्प्रेस होकर उन्होंने कमेंट किया. उन्होंने लिखा, ‘क्या कसीनुमा एडिट है!! शानदार! इसे जारी रखो, भाई!!’
धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 19 मार्च 2026 को ये फिल्म हिंदी के साथ ही तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को आदित्य धर के साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है.
धुरंधर फिल्म ने रिलीज होते ही फैंस के मन में अपनी जगह बनाई और जमकर सुर्खियां बटोरीं. फिल्म ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए 70 दिनों में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. वहीं ओटीटी पर रिलीज होते ही 24 घंटे के अंदर 7.6 मिलियन व्यूज हासिल कर रिकॉर्ड बनाया. इसने एनिमल को पीछे छोड़ दिया. ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है.
फिल्म धुरंधर की कहानी कराची में अंडरकवर काम करने वाले एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के बारे में थी. जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बने एक आतंकी ग्रुप को खत्म करने के लिए क्रिमिनल नेटवर्क और पॉलिटिकल सर्कल में काम करता है. वहीं धुरंधर 2 में हमजा अली मजहरी की कहानी आगे बढ़ती है, जो एक अंडरकवर इंडियन एजेंट है और अब पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में मजबूती से घुस चुका है.
आज MCX पर भी चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. कल चांदी की कीमत ₹2,40,000…
Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…
Undersea Internet Cable: आज हम जिस हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, उसका एक बड़ा…
Aaj Sone Ka Bhav 27 March 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…
Dhurandhar 2026: रणवीर सिंह को फ़िल्म की ज़बरदस्त बॉक्स ऑफ़िस सफलता का जश्न मनाने के…
Ram Navami Violence: एक बार फिर पश्चिम बंगाल से राम नवमी समारोहों के बीच हिंसा…