<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ट्रेलर में रणवीर सिंह की डबल पहचान! जसकीरत सिंह रंगी से हमजा तक, दिखेगी बदले की खौफनाक कहानी

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल भूमिका में दिखाई देंगे, जिसमें अभिनेता जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आएंगे. चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के अहम हिस्सों पर.

Dhurandhar 2 Trailer: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर बीते दिन शनिवार को रिलीज हुआ. इस धमाकेदार ट्रेलर में रणवीर सिंह ने अपने किरदार से सबका ध्यान खींचने का काम किया है. लगभग साढ़े तीन मिनट का यह ट्रेलर हमें एक बार फिर लयारी के खतरनाक इलाके में ले जाता है. यहां, रणवीर का किरदार, हमजा, एक साम्राज्य की बागडोर संभालता है. और साथ ही, हमें जसकिरत सिंह रंगी के रूप में हमजा की पिछली कहानी से भी परिचित कराया जाता है, जो अब पाकिस्तान में अपना परचम लहरा रहे हैं. 

कौन हैं जसकीरत सिंह रंगी?

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर’ में हमजा अली का किरदार निभाया है, जो भारत के रॉ एजेंट हैं. हमजा का असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है. फिर उन्हें ट्रेनिंग देने के बाद पाकिस्तान भेजा गया था. अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में जसकीरत सिंह रंगी के हमजा बनने का सफर भी दिखाया जाएगा, जिसका झलक ट्रेलर में दिखी है. पहली फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में रणवीर के किरदार की पिछली कहानी की झलकियां दिखाई गई थीं, जिनसे पता चलता है कि आर माधवन के किरदार ने उन्हें ‘धुरंधर’ मिशन के लिए कैसे भर्ती किया था. पार्ट 2 में उनके अतीत को पूरी तरह से दिखाया जाएगा. 

संजय दत्त फिर आएंगे नजर

पहले पार्ट में संजय दत्त ने चौधरी असलम के रूप में दमदार किरदार निभाया था. अब पार्ट 2 में वह दोबारा वापस आ रहे हैं. यानी कि दर्शकों को दोगुना मजा आने वाला है. फिल्म में असलम और हमजा के बीच भविष्य में होने वाले टकराव को भी दिखाया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने पहली फिल्म में रहमान को मारने के लिए हाथ मिलाया था.

अक्षय खन्ना नहीं, अब रणवीर सिंह मचाएंगे धमाल

अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ पार्ट 1 में रहमान डकैत की भूमिका निभाई थी. लेकिन हमजा ने उन्हें मार गिराया था. पहले भाग में रणवीर सिंह का किरदार अक्षय खन्ना के आगे फीका पड़ गया था. लेकिन अब दूसरे भाग में रणवीर सिंह धमाल मचाने को तैयार हैं. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को आदित्य धर के निर्देशन में बनाया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त के अलावा अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में आज बड़ा धमाका! आपकी जेब को राहत या महंगाई का तूफान?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:00 IST

Mobile Missing During IPL 2026 Match: चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई रनों की बौछार, बाहर किसने किए 25 मोबाइल फोन पार?

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…

Last Updated: March 31, 2026 06:35:10 IST

Today Weather: अगले 24 घंटे ‘डेंजर जोन’! दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश; IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा…

Last Updated: March 31, 2026 06:29:43 IST

RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आज, ऐसे करें आसानी से चेक

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: March 31, 2026 06:23:23 IST

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?

RBSE 12th Result 2026 Live Updates: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान 31 मार्च को सुबह…

Last Updated: March 31, 2026 06:21:45 IST