Ridhima Pandit On Shubman Gill Affair: बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन दशकों पुराना है. आए दिन किसी एक्ट्रेस का नाम किसी क्रिकेटर से जुड़ता है. कभी एक्ट्रेस और क्रिकेटर के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें सच होती हैं, तो कभी सिर्फ अफवाहें. कुछ महीने पहले रिद्धिमा पंडित और शुभमन गिल के बारे में खबरें सामने आई थीं. उनके अफेयर की अफवाहें खूब उड़ी थीं.
12
एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के बारे में यह बात खबर आती रहती है कि उन्होंने लाइमलाइट के लिए शुभमन गिल के नाम का इस्तेमाल कर रही हैं. इन सब अफवाहों पर अब रिद्धिमा ने चुप्पी तोड़ी है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि उन्होंने क्या कहा.
हाल ही में, टेलीविजन एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित रियलिटी शो द 50 में दिखाई दीं. उन्होंने शो में बेखौफ होकर अपना गेम खेला. एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं. अब उनसे शुभमन गिल के साथ अफेयर की अफवाहों के बारे में पूछा गया. एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने क्रिकेटर के नाम का इस्तेमाल फेम और पैसे के लिए किया. गलाटा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरा नाम रिद्धिमा पंडित है। मैं जहां हूं, वहां तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है.
रिद्धिमा कहती हैं कि मुझे किसी की जरूरत नहीं है. मैं यह बात ज़ोर से कह सकती हूं. क्योंकि इसे कहने के लिए हिम्मत चाहिए. जब भी कोई एक्ट्रेस और क्रिकेटर साथ आते हैं, तो इंडियन पब्लिक एक्साइटेड हो जाती है. कुछ लोग हैं जिन्हें लगता है कि मुझे इस तरह की चीज़ें पसंद हैं. कई लोगों ने मुझसे पूछा भी, ‘तुम्हें यह अटेंशन क्यों पसंद नहीं है?’ मैंने उनसे कहा कि मुझे इस तरह का अटेंशन नहीं चाहिए. रिद्धिमा पहले भी साफ़ कर चुकी हैं कि वह और शुभमन गिल रिलेशनशिप में नहीं हैं. डेटिंग की अफवाहें झूठी हैं.
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक समय था जब रिद्धिमा पंडित ऋतिक रोशन के कज़िन ईशान के साथ रिलेशनशिप में थीं. उन्होंने 10 साल तक डेट किया। हालांकि, 10 साल बाद उनके रिश्ते में दरार आने लगी और उन्होंने हमेशा के लिए अलग होने का फैसला कर लिया.