<
Categories: मनोरंजन

क्या वाकई ‘दुबली-पतली’ होने की वजह से सुरेश वाडकर ने ठुकराया था माधुरी दीक्षित का रिश्ता? दिग्गज गायक ने अब बताया पूरा सच

दिग्गज गायक सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित के पुराने Marriage Proposal पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने उन अफवाहों को मजाकिया अंदाज में याद किया जिनमें कहा गया था कि माधुरी बहुत 'Slim' थी. हालांकि, उन्होंने शालीनता से इसे टाल दिया था, जिससे माधुरी को फिल्मों में Superstar बनने का मौका मिला.

Throw Back Story : बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित आज करोड़ों दिलों की धड़कन है, लेकिन क्या आप जानते है कि करियर के शुरुआती दौर में एक मशहूर गायक ने उनसे शादी करने से मना कर दिया था? सालों से यह अफवाह उड़ी हुई थी कि दिग्गज गायक सुरेश वाडकर ने माधुरी को सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि वह उन्हें बहुत ‘दुबली-पतली’ लगी थी. अब दशकों बाद, सुरेश वाडकर ने खुद इस कहानी के पीछे की सच्चाई बयां की है. 

जब माधुरी के माता-पिता पहुंचे रिश्ता लेकर
यह कहानी उस समय की है जब माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘अबोध’ (1984) से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. माधुरी के माता-पिता, जो एक रूढ़िवादी महाराष्ट्रीयन परिवार से थे, नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में ज्यादा समय बिताए. वे चाहते थे कि माधुरी की शादी किसी अच्छे घर में हो जाए और वह सेटल हो जाए. इसी तलाश में उनके पिता ने उस दौर के उभरते हुए गायक सुरेश वाडकर को अपनी बेटी के लिए पसंद किया. सुरेश वाडकर उस समय संगीत की दुनिया में बड़ा नाम बन रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी के परिवार की ओर से सुरेश वाडकर के पास शादी का प्रस्ताव भेजा गया था.

रिजेक्शन की असली वजह: क्या वाकई ‘दुबली’ थीं माधुरी?
सालों से यह दावा किया जाता रहा कि सुरेश वाडकर ने माधुरी को देखते ही कह दिया था, ‘लड़की बहुत दुबली-पतली है, मुझे पसंद नहीं’ हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘यह पतंग आज भी हवा में ही लटकी हुई है’ वाडकर ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर माधुरी यह प्रोग्राम देखेंगी, तो वह उन्हें पीटने आएंगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बातें अब पुरानी हो चुकी है और यह अफवाह किसने उड़ाई, उन्हें नहीं पता. हालांकि, उन्होंने इस बात को पूरी तरह नकारा भी नहीं कि उनके पास रिश्ता आया था, लेकिन उन्होंने इसे बहुत ही शालीनता से उस समय के हालात और करियर को देखते हुए टाल दिया था.

किस्मत का खेल: रिजेक्शन बना वरदान
आज पीछे मुड़कर देखें तो वह रिजेक्शन माधुरी दीक्षित के लिए एक वरदान साबित हुआ. अगर उस समय सुरेश वाडकर ‘हां’ कह देते, तो शायद दुनिया को ‘तेजाब’ की मोहिनी, ‘राम लखन’ की राधा या ‘देवदास’ की चंद्रमुखी कभी नहीं मिल पाती. उस रिश्ते के टूटने के बाद ही माधुरी ने फिल्मों पर पूरा ध्यान लगाया और सुपरस्टार बनी. 1999 में माधुरी दीक्षित ने डॉ. श्रीराम नेने से शादी की और एक खुशहाल जीवन जी रही है. वहीं, सुरेश वाडकर ने 1988 में पद्मा वाडकर से शादी की और संगीत की दुनिया में अपना बड़ा योगदान दे रहे है दोनों आज अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज है और उस पुराने किस्से को एक मीठी याद की तरह देखते है.

 

Mansi Sharma

Recent Posts

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST

शाहनवाज हुसैन की बहू कौन हैं? जिनकी खूबसूरती देख दंग रह गए लोग; शादी में जुटे बड़े-बड़े दिग्गज

Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…

Last Updated: October 26, 2026 13:46:49 IST

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST