बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं अब वे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं, दरअसल, खुशबू यूट्यूबर फुकरा इंसान के साथ एक रियलिटी शो को होस्ट करने वाली हैं.
खुशबू पटानी और अभिषेक मल्हान का नया शो
Khushboo Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों के साथ ही लुक्स और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है. फैंस उन्हें फिल्मों में देखने के लिए बेताब रहते हैं. दिशा की एक बहन भी हैं, जिनका नाम खुशबू पाटनी है. वे इंडियन आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. खुशबू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करती रहती हैं और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. अब वे कैमरों की दुनिया में नजर आएंगी. वे ओटीटी पर होस्टिंग करती नज़र आएंगी.
दरअसल, खुशबू पाटनी का रियलिटी शो ट्राइबवर्स आने वाला है, जिसमें वे यूट्यूबर फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान के साथ नजर आएंगी. शो का प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है. बता दें कि खुशबू का ये शोनॉर्थ ईस्ट के नागालैंड में सेट-अप किया गया है. इस शो में कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स नजर आएंगे. नागालैंड की मशहूर कोनयाक ट्राइब पर ट्राइबवर्स शो का फॉर्मेट रखा गया है. इस शो में टॉप 16 इंफ्लुएंसर्स नजर आएंगे, जो ट्राइब्स की तरह सरवाइव करेंगे. वे ट्राइब्स की तरह खाना बनाएंगे और उनकी तरह ही रहेंगे. इस शो में उन्हें हर कदम पर एक नया चैलेंज मिलेगा. शो में नए टास्क दिए जाएंगे, जिन्हें पूरा करके इंफ्लुएंसर्स फाइनल तक पहुंचेंगे.
इस शो में वही लोग फाइनल तक पहुंच सकेंगे और सरवाइव कर सकेंगे, जो खुद को कोनयाक ट्राइब की तरह ढाल पाएंगे. इस शो को सोच-समझकर जीता जा सकता है. खुशबू और अभिषेक का ये शो 17 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे. इसे देखने के लिए कोई सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा. ये शो काफी हद तक ‘छोरियां चलीं गांव’ जैसा लग रहा है. इसमें टीवी की पॉपुलर बहू एक गांव में रही थीं. इसकी टीआरपी भी काफी ठीक रही थी.
ट्राइबवर्स शो में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जिन्हें शायद आधे लोग नहीं जानते होंगे. अब देखने वाली बात ये होगी कि ये शो कितना कामयाब हो सकेगा? खुशबू पाटनी और अभिषेक मल्हान की जोड़ी ओटीटी पर कितनी कामयाब होगी? वहीं खुशबू के फैंस उनके ओटीटी डेब्यू को लेकर इंतजार कर रहे हैं.
Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…
NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…
Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…
Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें…