एक समय था, जब इतने टीवी चैनल्स नहीं होते थे और हर तरफ दूरदर्शन का बोलबाला हुआ करता था. उस दौरान एक सीरियल था, जिसके 500 एपिसोड्स रिलीज किए गए थे और ये बहुत चर्चित शो रहा था.
दूरदर्शन सीरियल जुनून
Doordarshan Serial Junoon: साल 1990 का वो दौर था, जब मनोरंजन के साथ कम ही हुआ करते थे. उस समय दूरदर्शन चैनल ही सबसे ज्यादा देखा जाता था. इसके कारण उस दौर में खबरें, स्पेशल सीरियल और टीवी शो जैसी हर चीज दूरदर्शन पर ही आती थी. दूरदर्शन पर आने वाले कई धारावाहिक लोगों के जहन में आज भी जिंदा हैं. उन्होंने दर्शकों के दिल में गहरी जगह बनाई. उस समय पर लोग अपने पसंदीदा कार्यक्रम देखने के लिए जल्दी-जल्दी अपना काम खत्म कर सीरियल का इंतजार करते थे, ताकि उनका पसंदीदा सीरियल मिस न हो जाए. लोगों के पसंदीदा सीरियल की लिस्ट में एक सीरियल हुआ करता था, जिसका नाम था जुनून. इस सीरियल ने कहानी के साथ ही बड़ी कास्ट के कारण भी लोगों के बीच पहचान बनाई थी.
ये सीरियल साल 1993 में शुरू हुआ था. इसके डायरेक्टर ए. सलाम थे. इस शो ने 1994 से लेकर 1998 तक लोगों का मनोरंजन किया. चार साल के बीच इस सीरियल के लगभग 500 एपिसोड रिलीज हुए. ये उस समय पर सीरियल्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि हुआ करती थी. कहा जाता है कि उस दौरान ऐसे सीरियल बहुत कम हुआ करते थे, जो इतने लंबे समय तक चलते हों, ऐसे में इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई.
इस सीरियल की कहानी धनराज और राजवंश परिवार पर निर्भर है. इनके बीच पुरानी दुश्मनी होती है और दोनों ही सत्ता की होड़ में रहते हैं. ये रिश्तों में उलझे भावनात्मक संघर्ष की कहानी थी. रिश्तों के उतार-चढ़ाव और साजिशों के कारण ये सीरियल एक दमदार ड्रामा बना.
इस सीरियल में 15 ऐसे लोग थे, जो आज बॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बना चुके हैं. इनमें फरीदा जलाल, रजत कपूर, सोनी राजदान, नीना गुप्ता, परीक्षित साहनी और सैयद जाफरी जैसे तमाम एक्टर्स शामिल थे. शो का टाइटल ट्रैक भी लोगों को काफी पसंद आया था, जिसे सिंगर विनोद राठोड़ ने गाया था. इसके कारण 90 के दशक में पसंदीदा सीरियल के नाम में अब भी जुनून का नाम शामिल होता है.
जुनून सीरियल में दिखाई देने वाले कई स्टार्स अब इस दुनिया में नहीं हैं. इस लिस्ट में मंगल ढिल्लन, सैय्यद जाफरी, रविंद्र कुमार, नवीन निश्चल, टॉम ऑल्टर, मोहन गोखले, अजीत वचानी, गेविन पैकर्ड, सुरेश चटवाल, चंद्रशेखर वैद्य, वीरेंद्र राजदान और दीना पाठक का नाम शामिल है.
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…