<
Categories: मनोरंजन

Drishyam 3 Box Office: ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, बन गई अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग; पहले दिन की कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा

Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों फिल्मों की तुलना में काफी बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दृश्यम 2' ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 15.38 करोड़ रुपये नेट और 18.15 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे. वहीं, 2015 में रिलीज हुई पहली 'दृश्यम' ने ओपनिंग डे पर करीब 5.85 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था.

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. हालांकि, फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने से थोड़ा पीछे रह गई. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में सभी भाषाओं और फॉर्मेट को मिलाकर करीब 66.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. फिल्म के भारत में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह करीब 80.10 करोड़ रुपये रहा. वहीं, विदेशों से फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए. इस तरह पहले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 95.10 करोड़ रुपये रहा.

फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. हिंदी 2D शोज में ‘दृश्यम 3’ की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 67.08 प्रतिशत रही. सुबह के शोज में शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन दिन बढ़ने के साथ सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ती गई. रात के शोज में फिल्म ने सबसे ज्यादा 76.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की.

‘दृश्यम 2’ और ‘दृश्यम’ की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने अपनी पिछली दोनों फिल्मों की तुलना में काफी बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 15.38 करोड़ रुपये नेट और 18.15 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे. वहीं, 2015 में रिलीज हुई पहली ‘दृश्यम’ ने ओपनिंग डे पर करीब 5.85 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया था.

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग भी दर्ज की है. बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 66 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. यह आंकड़ा ‘सिंघम अगेन’ की 43.70 करोड़ रुपये, ‘सिंघम रिटर्न्स’ की 32.09 करोड़ रुपये और ‘गोलमाल अगेन’ की 30.14 करोड़ रुपये की ओपनिंग से ज्यादा है.

जबरदस्त एडवांस बुकिंग

फिल्म को रिलीज से पहले ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने आठ शो डेट्स के लिए ब्लॉक सीटों समेत करीब 79.71 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री की थी. वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाकर एडवांस बुकिंग का आंकड़ा करीब 67.79 करोड़ रुपये बताया गया. मजबूत एडवांस बुकिंग ने फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के लिए मजबूत आधार तैयार किया.

क्या है ‘दृश्यम 3’ की कहानी?

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कहानी विजय सालगांवकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने सालों पहले कानून को चकमा देकर अपने परिवार को बचाया था. अब उसके परिवार पर एक बार फिर जांच और दबाव बढ़ता है. मीरा देशमुख वापसी करती हैं और इस बार उनके भीतर बदले की भावना ज्यादा मजबूत है. वहीं, एक नया ताकतवर क्राइम ब्रांच अधिकारी विजय के बनाए हुए अलिबाई और उसकी मनोवैज्ञानिक रणनीतियों को तोड़ने की कोशिश करता है.

वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार?

पहले दिन करीब 95.10 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करने के बाद फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. फिल्म के पहले वीकेंड में इस आंकड़े को पार करने की उम्मीद जताई जा रही है. इतना ही नहीं, फिल्म 2015 में रिलीज हुई हिंदी ‘दृश्यम’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ने की स्थिति में पहुंच गई है.

2015 की ‘दृश्यम’ ने अपने पूरे थिएट्रिकल रन में करीब 110.40 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. इसमें भारत से करीब 90.63 करोड़ रुपये ग्रॉस और विदेशों से लगभग 19.77 करोड़ रुपये की कमाई शामिल थी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 13:14:13 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST