<
Categories: मनोरंजन

‘ऐसा लग रहा है अपने घर आया हूं’ बिहार पहुंचे एल्विश यादव ने खेसारी संग उड़ाया गर्दा, पटना में हिला सिस्टम

यूट्यूबर एल्विश यादव पहली बार बिहार गए. यहां पटना में वे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ होली मिलन समारोह में शामिल हुए. दोनों की जुगलबंदी देख फैंस एक्साइइटेड नजर आए.

Elvish Yadav: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव पहली बार बिहर पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि वे पहली बार बिहार आए हैं लेकिन उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे अपने ही घर आए हैं. ये सुनकर वहां मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ गया. वैसे भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें एक झलक देखने के लिए बेताब रहती है. ऐसे में उन्होंने  भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के सात मंच शेयर किया, तो दोनों के ही फैंस खुशी से झूम उठे. 

पटना पहुंचे एल्विश यादव

बता दें कि हाल ही में एल्विश यादव होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे. यहां एल्विश यादव और खेसारी लाल यादव को एक साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जब एल्विश यादव मंच पर पहुंचे, तो सबसे पहले खेसारी लाल यादव से हाथ मिलाया. इसके बाद लाइव म्यूजिर और परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में चार चांद लग गए. दोनों ने साथ मिलकर फैंस को नाचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘थैंक यू सो मच फॉर हैविंग मी, आज वाकई में बहुत मजा आया और पटना आकर मुझे बहुत बढ़िया लगा.’ 

बॉन्डिंग देख तारीफ कर रहे फैंस

एल्विश यादव और खेसारी लाल यादव का ये कार्यक्रम फैंस को काफी पसंद आया. सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के मिलन को सिस्टम और भोजपुरी पावर वाला मिलन बता रहे हैं. लोग उनकी वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं और बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

एल्विश यादव का करियर

बता दें कि एल्विश यादव ने साल 2016 में  ‘द सोशल फैक्ट्री’ यूट्यूब चैनल से यूट्यूबर के तौर पर अपना करियर शुरू किया. सैकड़ों वीडियो के बाद उन्हें धीरे-धीरे फेम मिलने लगी. यूट्यूब के जरिए ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई. 2023 में उन्होंने बिग बॉस OTT 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली. इसके बाद अपनी फैन फॉलोइंग और गेम के कारण ट्र्रॉफी जीतकर वापसी की. इसके बाद वे  ‘प्लेग्राउंड सीजन 4’ में मेंटर की भूमिका में नजर आए. इसके साथ ही एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग में अपनी टीम हरियाणा हंटर्स को जीत दिलाई.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST