<

रोहित शेट्टी फायरिंग और बाबा सिद्दीकी मर्डर का खून कनेक्शन, इस आरोपी का बिश्नोई गैंग से क्या है रिश्ता?

हाल ही में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Film Director Rohit Shetty) के घर पर हुई फायरिंग (House Firing Case) मामले में नया मोड़ सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी (Main Accused) का बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang) से भी है खास रिश्ता

Firing at Rohit Shetty’s house: हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर से तहलका मचा दिया है. जानकारी के मुताबिक, घर पर हुई फायरिंग और बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार शुभम लोनकर से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं, जिससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे मुख्य सदस्य बताया जाता है. तो वहीं, शुभम ने ही इन हमलों के लिए हथियार और लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था की थी और वह वर्तमान में विदेश से गैंग ऑपरेट करने का काम करता है. 

कब और कैसे हुई थी फायरिंग?

इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी 2026 को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर गोलीबारी देखने को मिली. साथ ही पुलिस ने आगे बताया कि साल 2024 में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड भी एक व्यक्ति हो सकता है. इतना ही नहीं, पुलिस के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी आसाराम फासले (उर्फ बाबू) ने खुलासा करते हुए बताया है कि उसने शुभम लोनकर के कहने पर ही रोहित शेट्टी के घर पर हमला करने के लिए हथियारों को मुहैया कराया था. 

आखिर बिश्नोई गैंग से क्या है रिश्ता?

जानकारी के मुताबिक, शुभम लोनकर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बेहद ही करीबी और खास सदस्य माना जाता है. तो वहीं, इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि वह इस गैंग के लिए नए लड़कों को भर्ती करने के साथ-साथ कई अन्य अन्य खतरनाक ऑपरेशन्स को अंजाम देने का भी काम करता है. 

कौन है मोस्ट वॉनटेड शुभम लोनकर?

मुंबई पुलिस के अनुसार शुभम लोनकर वर्तमान में पुलिस की ‘मोस्ट वॉन्टेड’ लिस्ट में शामिल है और वह फिलहाल फरार चल रहा है. इसके साथ ही शुभम महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला है और पुणे के वारजे इलाके में अपने भाई प्रवीण लोनकर के साथ एक डेयरी चलाता था. हालांकि, पुलिस की जांच के मुताबिक वह कभी सेना में भर्ती होना चाहता था, लेकिन वहां असफल होने के बाद वह बिश्नोई गैंग के साथ संपर्क में आ गया. इतना ही नहीं वह साल 2024 के अक्टूबर महीने में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी  बताया जाता है. 

फायरिंग मामले में सोशल मीडिया का इस्तेमाल?

इसके अलावा रोहित शेट्टी फायरिंग के मामले में शुभम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली थी और वह 
सिग्नल (Signal) ऐप का इस्तेमाल करके अन्य शूटरों को भी निर्देश देने का काम किया करता था. फिलहाल, मुंबई पुलिस को शक है कि शुभम लोनकर भारत से बाहर चीन या फिर किसी अन्य देश में छिपा हुआ है और वहीं देश में आपराधिक गतिविधियों को भी एक तरह से नियंत्रित कर सकता है. 

Darshna Deep

Recent Posts

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST