मिसमैच्ड सीज़न चार (Mismatched Season 4) को लेकर फैंस में काफी उत्साह (Excitement) देखने को मिल रहा है, लेकिन उन्हें साथ ही इस बात का भी डर है क्या डिंपल और ऋषि (Dimple and Rishi) सच में पूरी तरह से अलग हो जाएंगे.
क्या सही में डिंपल और ऋषि की प्रेम कहानी हो जाएगी खत्म?
Mismatched Season 4: नेटफ्लिक्स का सबसे ज्यादा पसंद करने वाला सीरीज ‘मिसमैच्ड’ एक बार पिर से सुर्खियां बटोर रहा है. हर सीज़न अपने साथ भावनाओं का एक नया बवंडर लेकर आता है. लेकिन, इस बार सीज़न 4 को लेकर दर्शकों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है. जहां, 4 को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वास्तव में डिंपल और ऋषि की प्रेम कहानी अपने अंत की तरफ बढ़ रही है?
सीज़न 3 के अंत ने फैंस के लिए कई सवाल छोड़े थे, और आने वाले सीज़न में इन दोनों के बीच और भी ज्यादा दूरियां देखने की संभावना मिल सकती है. तो वहीं, डिंपल की महत्वाकांक्षाएं और ऋषि की सादगी, जो कभी एक-दूसरे को पूरा करती थीं, अब उनके बीच के संघर्ष की मुख्य वजह बनती जा रही है. ऋषि जहां एक गहरे जुड़ाव की तलाश में है, वहीं डिंपल का ध्यान अपने करियर और नई चुनौतियों पर पूरी तरह से केंद्रित है. ऐसा कहा भी जाता है कि जब प्राथमिकताएं बदलने लगती हैं. तो ज्यादा दिल टूटने की संभावना होती है.
इस आखिरी सीज़न में दिल टूटने की संभावना केवल डिंपल और ऋषि तक सीमित नहीं है, बल्कि लेखकों ने एक तरह से इशारा दिया है कि इस बार चुनौतियां ज्यादा वास्तविक और कड़वी होते जाएंगी. इतना ही नहीं, लंबी दूरी का रिश्ता या करियर की वजह से पैदा हुई असुरक्षा उनके बीच एक ऐसी दीवार खड़ी कर सकती है जिसे गिराना नामुमकिन भी हो सकता है.
इसके साथ ही कई नए चेहरों के आने से समीकरण पूरी तरह से बदल सकते हैं, जिससे दर्शकों का पसंदीदा जोड़ा ‘मिसमैच्ड’ की श्रेणी में स्थायी रूप से आ सकता है. तो वहीं, कभी-कभी प्यार करना ही काफी नहीं होता है. दरअसल, यह सीज़न दिखा सकता है कि कैसे दो लोग एक-दूसरे से प्यार करने के बावजूद साथ नहीं रह पाते क्योंकि उनकी मंजिलें पूरी तरह से अलग हो जाती है.
क्या वे फिर से मिलेंगे? या क्या वे अपनी यादों के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला लेंगेफैंस के मन में इस तरह के कई सवाल उठ रहे हैं. तो वहीं, सीज़न 4 का समापन केवल एक प्रेम कहानी का अंत नहीं, बल्कि डिंपल और ऋषि के वयस्क जीवन की वास्तविक शुरुआत हो सकता है. प्यार के साथ-साथ समझौते और बलिदान भी कई बार जरूरी होता यह आपको आने वाले सीज़न 4 में ही पता चल पाएगा.
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…