साल 2026 में हॉरर जॉनर (Horror Zoner) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है, जहां सुपरस्टार प्रभास (Superstar Prabhas) और एक्शन मैन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हॉरर-कॉमेडी (Horror Comedy) के जरिए मनोरंजन कर दर्शकों को खुब हंसाने वाले हैं. तो वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malohtra) 'वन' के जरिए पौराणिक रहस्यों से रूबरू कराएंगे.
Upcoming Horror Movies
Upcoming Horror Movies: साल 2026 भारतीय सिनेमा के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, खासकर हॉरर जॉनर के प्रेमियों के लिए। लंबे समय तक हॉरर-कॉमेडी के दबदबे के बाद, अब निर्माता नई कहानियों और मौलिक (original) डरावने अनुभवों के साथ वापसी कर रहे हैं। इस साल की फिल्मों में केवल ‘जंप स्केयर्स’ नहीं, बल्कि गहरा सस्पेंस और जबरदस्त नैरेटिव देखने को मिलेगा।
साल की शुरुआत में सुपरस्टार प्रभास की फिल्म से देखने को मिलेगी. जहां, मारुति दासारी के निर्देशन में बनी यह पैन-इंडिया हॉरर कॉमेडी 9 जनवरी 2026 को रिलीज की जाएगी. इसमें संजय दत्त और निधि अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं.
तो वहीं, दूसरी तरफ हिंदी सिनेमा के एक्शन हीरो अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी 14 साल बाद वापसी कर बड़े पर्दे पर धमाल करने वाली है. 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में परेश रावल और तब्बू जैसे सितारे भी नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज की जाएगी. एकता कपूर के प्रोडक्शन तले बनी यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और जंगलों के अनसुलझे रहस्यों पर पूरी तरह से आधारित है.
‘मुंज्या’ फेम आदित्य सरपोतदार की यह फिल्म मैडॉक हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा है. 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू हो जाएगी. जिसमें अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.
हॉरर जॉनर की फिल्में अगले साल यानी साल 2026 में एक बेहद ही बड़ा बदलाव लेकर आ सकती है. जहाँ प्रभास और अक्षय कुमार हॉरर-कॉमेडी के जरिए मनोरंजन करने जा रहे हैं. इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘वन’ के जरिए पौराणिक रहस्यों से रूबरू कराएंगे. मैडॉक फिल्म्स का विस्तार इस जॉनर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…