यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के टीज़र (Film Toxic Teaser) में बीट्रिज़ टॉफेनबैक (Beatriz Taufenbach) के साथ एक बोल्ड सीन (Bold Scene) पर अश्लीलता (Allegation of obscenity) का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की गई है.
टॉक्सिक के टीज़र से मचा बवाल, इस अभिनेत्री ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट
Another ‘Toxic’ Controversy: साउथ सुपरस्टार यश की बहु चर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. दरअसल, हाल ही में आए फिल्म के टीज़र में दिखाए गए एक बोल्ड इंटीमेट सीन को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसकी वजह से निमार्ताओं के खिलाफ कई कानूनी शिकायतें दर्ज की गई है.
दरअसल, फिल्म के इस टीज़र में यश और एक विदेशी अभिनेत्री के बीच कार के अंदर एक बेहद ही ‘इंटीमेट सीन’ फिल्माया गया है. जिसको देखने के बाद दर्शकों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं, फिल्म के टीज़र के बाद से लोग जमकर प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में आधिकारिक शिकायत दर्ज की है. जिसपर उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह दृश्य बेहद ही अश्लील है और इसका समाज में खासतौर से बच्चों और महिलाओं पर बुरा असर देखने को मिलेगा.
तो वहीं, शिकायत में यह भी कहा गया है कि टीज़र को बिना किसी ‘एज वार्निंग’के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो साफ-साफ नियमों के उल्लंघन को भी दर्शाता है. हालांकि, शुरुआत में यह चर्चा की जा रही थी कि यह दृश्य हॉलीवुड अभिनेत्री नताली बर्न के साथ है, लेकिन निर्देशक गीतू मोहनदास ने अब साफ-साफ शब्दों में कहा है कि टीज़र में दिखने वाली अभिनेत्री ब्राजीलियाई मॉडल और एक्ट्रेस बीट्रिज़ टॉफेनबैक (Beatriz Taufenbach) हैं. यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि बीट्रिज़ को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट करना पड़ गया है.
‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी पृष्ठभूमि साल 1940 से 1970 के दशक के गोवा पर ही पूरी तरह से आधारित बताई जा रही है. इसके साथ ही फिल्म गोवा के एक शक्तिशाली ड्रग कार्टेल, विश्वासघात और अपराध की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. तो वहीं, फिल्म की टैगलाइन ‘A Fairy Tale for Grown-ups’ यह संकेत देती है कि यह फिल्म बच्चों के लिए नहीं, बल्कि बड़ों के लिए एक डार्क और हिंसक कहानी के ऊपर ही आधारित होगी.
विवादों के बावजूद भी निर्माता इस फिल्म को तय समय पर रिलीज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. साथ ही यश के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुकमणी वसंत जैसे कई बड़े नाम शामिल होंगे.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…