रियलिटी शो 'द 50' (The Reality Show 50) को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर ज़ोरों-शोरों से चर्चा की जा रही है. जहां, वायरल वीडियो (Viral Video) के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) और करण पटेल (Karan Patel) को शो से बाहर निकाल दिया गया है.
क्या रियलिटी शो 'द 50' से दिग्विजय राठी और करण पटेल हुए बाहर?
The Reality Show 50: सोशल मीडिया पर इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ का क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन, हाल ही में एक वायरल हुए वीडियो ने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. वायरल वीडियो को देखने के बाद शो को पसंद करने वाले प्रशंसकों के बीच खलबली मच गई है. दूसरी तरफ ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि शो के सबसे मजबूत प्रतियोगी दिग्विजय राठी और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता करण पटेल ने शो को ही बीच में छोड़ दिया है. जहां, दिग्विजय अपनी ‘स्प्लिट्सविला’ की लोकप्रियता की वजह से युवाओं में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं, तो वहीं करण पटेल का बाहर होना दर्शकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
रियलिटी शो ‘द 50’ एक ऐसा फॉर्मेट है जहां 50 मशहूर हस्तियां एक साथ एक छत के नीचे एक दूसरे के साथ न सिर्फ (Competition) करती हैं, बल्कि जंकर कांटे की टक्कर भी दिए जाते हैं. लेकिन, हाल ही में लीक हुई फुटेज और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, एक मुश्किल टास्क के बाद दिग्विजय और करण को गेम से बाहर निकलते देख देखा गया है.
तो वहीं, दूसरी तरफ दिग्विजय राठी को इस शो का ‘मास्टरमाइंड’ माना जा रहा था. हालांकि, वायरल वीडियो और खबरों की मानें तो वे एक वोटिंग प्रक्रिया या फिर गठबंधन (Alliance) का शिकार हो गए हैं. लेकिन, उनके शो से बाहर होने की खबर ने उनके फैंस को पूरी तरह से निराश कर दिया है, क्योंकि वे उन्हें शो के विजेता के रूप में देख रहे थे.
जाने माने टीवी एक्टर करण पटेल, जो अपनी बेबाकी और नेतृत्व क्षमता के लिए देशभर में सबसे ज्यादा मशहूर हैं, अब उनका शो से जाना काफी चौंकाने वाला बताया जा रहा है. लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके और शो के अन्य प्रतियोगियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी जिसके बाद उन्हें शो से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स (X) और इंस्टाग्राम पर #The50 शो खूब तेजी से ट्रेंड कर रहा है. अब वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों के दो गूट बंट गए हैं. जहां, एक का मानना है कि यह शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए सिर्फ एक अफवाह या ‘फेक एविक्शन’ है, जबकि दूसरे लोग यह कह रहे हैं कि इसे शो की गिरती साख मान रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ बिना इन दो बड़े चेहरों के शो की लोकप्रियता पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा.
फिलहाल, अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर शो के मेकर्स या फिर खुद प्रतियोगियों ने किसी भी तरह से आधिकारिक तौर पर इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है. लेकिन, रियलिटी शोज में ज्यादा ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं जहां बाहर हुए खिलाड़ी ‘वाइल्ड कार्ड’ बनकर एक बार फिर से वापस लौटते हैं. तो वहीं, दर्शकों को अब आने वाले एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार है ताकि इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई सभी के सामने आ सके.
NEET 2026 UG Exam: नीट यूजी में 2 लाख रैंक मेहनत की कमी नहीं, बल्कि…
KKR vs PBKS: आईपीएल में आज केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला…
Dindori Family Tragedy 2026: एक अधिकारी ने PTI को बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब…
KKR vs PBKS Head To Head: पिछले कुछ समय में पंजाब किंग्स का कोलकाता नाइट…
Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके…
Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…