<

‘लॉर्ड बॉबी’ ने ऐसे मनाया अपने जन्मदिन का जश्न, रणबीर कपूर ने लगाया चार चांद, ‘ऑफ-स्क्रीन’ दोस्ती ने जीता दर्शकों का दिल

बॉबी देओल (Bobby Deol) के जन्मदिन के जश्न (Birthday Celebration) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल (Video goes viral on internet) हो रहा है, जिसको लोग जमकर पसंद कर रहे हैं. उनके अनोखे डांस स्टाइल (Unique Dance Style) की चारों तरफ चर्चा की जा रही है.

When Lord Bobby danced with Ranbir Kapoor: सोशल मीडिया पर बॉबी देओल के जन्मदिन के जश्न का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जहां, वीडियो में साफ रूप से देखा जा सकता है कि वह अपनी फिल्म ‘गुप्त’ के सुपरहिट गाने ‘दुनिया हसीनों का मेला’ पर रणबीर कपूर के साथ थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं. तो वहीं, फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद इन दोनों सितारों की केमिस्ट्री एक बार फिर से देखने के बाद फैंस इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहै हैं. हांलाकि, इस वायरल वीडियो की सबसे खास बात यह है कि बात बॉबी देओल की सिग्नेचर डांस स्टेप्स और उनकी जबरदस्त एनर्जी है, जिसने प्रशंसकों को 90 के दशक की एक बार फिर से याद दिला दी है. 

बॉबी देओल का जन्मदिन मना खास

बॉबी देओल, जिन्हें उनके प्रशंसक बड़े ही प्यार से उन्हें ‘लॉर्ड बॉबी’ बुलाते हैं उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन बेहद ही अलग अंदाज़ में मनाया है. जहां, उन्होंने अपने जन्मदिन के खास मौक पर ‘एनिमल’ के अपने सह-कलाकार रणबीर कपूर के साथ एक यादगार शाम बिताई. तो वहीं, इस जश्न का मुख्य आकर्षण वह पल था जब डीजे ने बॉबी का आइकॉनिक गाना ‘दुनिया हसीनों का मेला’ बजाया. 

अनोखे डांस स्टाइल से सभी को बनाया दीवाना

90 के दशक में बॉबी देओल अपने अनोखे डांस स्टाइल के लिए देशभर में जाने जाते थे. हर कोई उनके डांस का दीवाना था. तो वहीं,  इस वायरल वीडियो में यह साफ तौर से देखा जा सकता है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी नृत्य क्षमताओं में कोई कमी नहीं आई है. इतना ही नहीं,  उन्होंने उसी फुर्ती और स्वैग के साथ अपने पुराने स्टेप्स को दोहराया, जिसे देखकर रणबीर कपूर भी खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ ताल से ताल मिलाने लगे. बॉबी का हाथ हिलाने वाला वह मशहूर हुक स्टेप आज भी उतना ही प्रभावशाली लगता है जितना 90 के दशक के दौर में था.

यहां देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो को लोग जमकर कर रहे पसंद

एनिमल ब्रदर्स की बॉन्डिंग रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बीच की ‘ऑफ-स्क्रीन’ दोस्ती ने इस वीडियो में चार चांद लगा दिए है. इस बात में कोई शक नहीं है कि उनके इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. 

तो वहीं, दूसरी तरफ फिल्म ‘एनिमल’ में दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बने थे, वहीं यहां उनका भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान साफ तौर से देखने को मिल रहा है. फिलहाल,  प्रशंसकों के लिए यह देखना बेहद सुखद था कि कैसे बॉबी अपनी विरासत का जश्न मना रहे हैं और रणबीर एक उत्साही प्रशंसक की तरह उनके साथ ताल में ताल मिला रहे हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? कब चेंज करना चाहिए RO का फिल्टर, बदलने के लिए अपनाएं ये तरीका

लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…

Last Updated: March 31, 2026 12:55:31 IST

बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाले 5 स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से भी कम, फीचर्स में भी किफायती

अगर आप इसी तरह का कोई फोन देख रहे हैं तो हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स…

Last Updated: March 31, 2026 12:46:24 IST

जब ‘ट्रेजडी क्वीन’ के लिए परिवार बन गया बोझ, शादी के लिए चुकाने पड़े 2 लाख; घर से निकाली गईं मीना कुमारी?

Meena Kumari: बॉलीवुड की दुनिया में 'ट्रेजडी क्वीन' नाम से मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने…

Last Updated: March 31, 2026 12:40:36 IST

कौन हैं अश्विनी भिड़े? जो बनीं बीएमसी की पहली महिला कमिश्नर, मुंबई मेट्रो में निभा चुकी अहम भूमिका

Ashwini Bhide IAS: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के नगर आयुक्त के रूप में अश्विनी भिड़े…

Last Updated: March 31, 2026 12:39:39 IST

IPL Points Table: थाला की टीम को हराकर जडेजा की टीम पहुंची टॉप पर, 3 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

IPL Points Table:  राजस्थान रॉयल्स दो पॉइंट्स और 4.17 के नेट रन रेट के साथ…

Last Updated: March 31, 2026 12:51:56 IST

सूरत प्लास्ट शो 2026 में रीसाइक्लिंग, सस्टेनेबिलिटी और एडवांस टेक्नोलॉजी पर रहेगा खास फोकस

सूरत (गुजरात), मार्च 31: सूरत प्लास्ट शो 2026, प्लास्टिक और पॉलिमर उद्योग से जुड़ी एक…

Last Updated: March 31, 2026 12:37:08 IST