India News (इंडिया न्यूज), Priyanka Chopra :प्रियंका चोपड़ा इस समय भारत में हैं। उनके सगे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हो रही है। शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। उनके साथ बेटी मालती भी आई हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ अपनी मंगेतर और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ शादी कर रहे हैं। शादी के फंक्शन से कुछ फोटोज भी सामने आई हैं। जहां प्रियंका का लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस अपने भाई की शादी के लिए काफी खुश नज़र आ रही हैं और हर फक्शन को अचे से एन्जॉय कर रही हैं।
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और नीलम ने साल 2024 में सगाई की थी, अब दोनों की शादी की तैयारियां घर में जोरों-शोरों से चल रही हैं। बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो पीसी फिलहाल एस-एस राजामौली की फिल्म ‘SSMB 29’ की शूटिंग के लिए भारत आईं हुईं हैं। प्रियंका इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम की डेटिंग की गॉसिप्स 2019 में शुरू हुई थी। अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।
priyanka chopra ( प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी के फंक्शन शुरू)
वहीं दुल्हन के हाथ पर सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी सजी सजी हुई है। जिसकी नीलम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जहां मेहंदी सेरेमनी की झलक देखने को मिली। उन्होंने हरे रंग का कुर्ता पहना था और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने थे। दोनों के हाथों में मेहंदी लगी नजर आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी कुछ फोटोज शेयर की हैं। जहां उन्होंने शादी से पहले माता की चौकी का आयोजन किया। इस दौरान सभी रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आए। प्रियंका की मां मधु ने खुद पिंक सूट पहना था और उनके सभी रिश्तेदार भी फोटोज में नजर आए। मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की कुछ फोटोज सामने आई हैं। उन्होंने पीच कलर का सूट पहना था। जिसकी कीमत 17,960 रूपये बताई जा रही है। इस लुक के साथ प्रियंका ने लुइस विटॉन का पर्स भी कैरी किया था। उन्होंने लाइट ज्वैलरी और चश्मे के साथ अपने लुक को फ्लॉन्ट किया।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.