Family Kirana Store: टीवीएफ अक्सर परिवार की कहानियां और उनकी नोकझोंक को काफी रिलेटेबल तरीके से दिखाती है. इसकी फैमिली किराना स्टोर भी इनमें से एक हैं. इसका दूसरा पार्ट जल्दी रिलीज होने वाला है.
टीवीएफ की फैमिली किराना स्टोर सीरीज
Family Kirana Store: अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं, जिनमें बड़े-बड़े सेट या चमक-दमक के बजाय घर-परिवार की छोटी-छोटी कहानियां हों. इनमें आम परिवार की परेशानियां, रिश्तों की खट्टी-मीठी नोकझोंक और मिडिल क्लास जिंदगी की असली झलक देखने को मिले. ऐसी सीरीज या कहानियों की बात की जाए, तो TVF ऐसी बेहतरीन कहानियां लेकर आता है. ऐसी ही एक टीवीएफ की सीरीज ‘फैमिली किराना स्टोर’ है. इसका पहला सीजन 06 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसके बाद से फैंस इसके दूसरे पार्ट के रिलीज का इंतजार कर रहे थे.
वहीं हाल ही में मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया और साथ ही में ये जानकारी भी दी कि 28 अगस्त 2026 को फैमिली किराना स्टोर का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. ट्रेलर में एक बार फिर परिवार, दुकान और रोजमर्रा की जिंदगी के बीच होने वाले हंगामे की झलक दिखाई गई है.
‘फैमिली किराना स्टोर’ की कहानी इसके नाम की तरह ही किराने की दुकान पर आधारित है. सीरीज में एक छोटे शहर के मिडिल क्लास परिवार के मुखिया गजानंद के इर्द-गिर्द घूमती है. गजानंद अपने घर से जुड़े छोटे से किराना स्टोर को लेकर जरूरत से ज्यादा गंभीर और जुनूनी दिखाए गए हैं. समस्या यह है कि जिस दुकान को वह परिवार की तरक्की का सबसे बड़ा जरिया मानते हैं, वही लगातार संघर्ष कर रही है. यहीं से कहानी में कॉमेडी की शुरुआत होती है. एक तरफ दुकान को बचाने की चिंता है तो दूसरी तरफ परिवार की अपनी अलग-अलग परेशानियां हैं. रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों पर होने वाली बहस, रिश्तों की खटपट और दुकान से जुड़े कुछ अनोखे किस्से कहानी को रिलेटेबल बनाते हैं.
सीजन 2 के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इस बार भी कहानी का फोकस किसी बड़े ट्विस्ट से ज्यादा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी पर रहेगा. दुकान की मुश्किलें, परिवार के सदस्यों के बीच की नोकझोंक और गजानंद का अपने किराना स्टोर को लेकर जुनून दिखाया जाएगा. इन सबके बीच दर्शकों को हंसी के साथ इमोशनल पल भी देखने को मिलेंगे.
‘फैमिली किराना स्टोर’ में श्रीकांत वर्मा, गरिमा विक्रांत सिंह, हेमंत मिश्रा, बैशाली सिन्हा, अभिषेक झा, कुमकुम परमार, मनीषा स्वामी, राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुशवाहा और रैना विक्रम समेत तमाम एक्टर्स नजर आएंगे. फैमिली किराना स्टोर की कहानी हेमंत मिश्रा ने लिखी है और उन्होंने सक्षम अरोड़ा के साथ मिलकर इसका डायरेक्शन भी किया है. इसके प्रोड्यूसर विजय कोशी हैं.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…