नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' के Censored वर्जन को देखकर फैंस बेहद गुस्से में है. फिल्म से करीब 10 मिनट के सीन काट दिए गए है और डायलॉग्स को म्यूट कर दिया गया है. दर्शकों का कहना है कि A-rated फिल्म के साथ ऐसी Censorship एक मज़ाक है. Social Media पर लोग फिल्म के Uncut वर्जन की मांग कर रहे है ताकि उन्हें बेहतर Viewing Experience मिल सके.
धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह
Dhurandhar On OTT : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है, लेकिन इसकी डिजिटल रिलीज उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है . फिल्म के ओटीटी पर आते ही सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म के डिजिटल वर्जन के साथ काफी छेड़छाड़ की गई है, जिससे फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो गया है.
विवाद की वजह फिल्म में की गई भारी काट-छांट है. दर्शकों ने नोटिस किया है कि ओटीटी (OTT) पर फिल्म का रनटाइम थियेटर के मुकाबले लगभग 10 मिनट कम है. फिल्म के कई दमदार डायलॉग्स को म्यूट ( Mute ) कर दिया गया है या उन पर ‘बीप’ लगा दी गई है. फैंस इस बात से सबसे ज्यादा नाराज है कि जब फिल्म को सेंसर बोर्ड से पहले ही ‘A’ (केवल वयस्कों के लिए) सर्टिफिकेट मिला हुआ है, तो फिर ओटीटी पर इसे दोबारा सेंसर करना समझ से बाहर है.
नाराज दर्शकों का कहना है कि एडल्ट फिल्मों को इस तरह काटना एक मजाक जैसा है. सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे है कि उन्हें फिल्म का ‘अनकट’ वर्जन दिखाया जाए, जैसा कि ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के साथ किया गया था. फैंस का मानना है कि इतनी पाबंदियों के कारण फिल्म का असली प्रभाव और रणवीर सिंह का शानदार प्रदर्शन दब गया है. फिलहाल, इस पूरे विवाद पर मेकर्स या नेटफ्लिक्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…