<
Categories: मनोरंजन

जब सेट पर ‘धुरंधर’ के एक्टर अक्षय खन्ना को झेलना हो जाता था मुश्किल, करने लगते थे तोड़फोड़; इस निर्माता ने कर दिया खुलासा

Akshaye khanna: हाल ही में फराह खान ने अक्षय खन्ना संग बिताए अपने खराब अनुभवों को साझा किया. उन्होंने बताया कि अभिनेता सेट पर तोड़-फोड़ करने लगते थे और हमेशा चिढ़े होते थे.

Farah Khan on Akshaye Khanna: फिल्म ‘धुरंधर’ से सबकी नजरों में छा जाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने 90 के दशक में फिल्म के सेट पर अक्षय खन्ना के साथ बिताए गए अपने अनुभवों का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उस समय अभिनेता को झेलना मुश्किल हो जाता था. जानिए आखिर फराह खान ने ऐसा क्यों कहा. 

फराह खान ने क्या कहा?

फराह खान हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया के शो में पहुंची थीं. जहां उन्होंने 90 के दशक में अक्षय खन्ना के साथ सेट पर बिताए अनुभवों को याद किया. फराह खान ने बताया, ’90 के दशक में मैंने अक्षय के साथ कुछ फिल्में कीं और उसके बाद मुझे गहरा सदमा लगा, क्योंकि वो पहले बिल्कुल अलग इंसान थे. वो इंट्रोवर्ट थे, लेकिन सेट पर उनका व्यवहार अच्छा नहीं था.’ इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि जब भी उन्हें पता चलता कि अक्षय खन्ना किसी फिल्म में काम कर रहे हैं, तो वे अक्सर उस प्रोजेक्ट से पूरी तरह बचने की कोशिश करती थीं.

‘वो हमेशा सेट पर चिड़चिड़े रहते थे’

आगे बातचीत में फराह खान ने बताया कि उस दौरान अक्षय खन्ना अक्सर चिड़चिड़े नजर आते थे. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस समय उन्होंने खुद कहा था कि उनके बाल झड़ रहे हैं. इसलिए वो लगातार चिड़चिड़े रहते थे. वो चीजें फेंकते थे और कहते थे, ‘ये किस तरह के डायलॉग हैं?’ वो ऐसे ही इंसान थे.’ 

जब पूरी तरह बदल गए अक्षय खन्ना

बातचीत के दौरान फराह खान ने यह भी स्वीकार किया कि अक्षय के बारे में उनकी राय एक समय के बाद बदल गई. यह बदलाव तब आया जब उन्होंने फिल्म ‘दिल चाहता है’ में अभिनेता संग काम किया. इस फिल्म से फराह खान को लगा कि अक्षय खन्ना पूरी तरह बदल गए हैं और अपने बालों से संतुष्ट हो गए हैं. आपको बता दें कि यह फिल्म फरहान अख्तर की पहली निर्देशित फिल्म थी, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी. 

अक्षय खन्ना हैं शानदार डांसर

फराह खान ने बताया कि अक्षय खन्ना एक शानदार डांसर हैं, आमिर खान और सैफ अली खान से भी बेहतर. इस बात को उन्होंने ‘कोई कहे कहता रहे’ गाने  के जरिए कही, जिसमें एक्टर ने अच्छा डांस किया था. 

एक नजर अक्षय खन्ना पर

अक्षय खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से की थी. इसके बाद अभिनेता ने ताल, दिल चाहता है, छावा जैसी शानदार फिल्में कीं. अभिनेता को आखिरी बार फिल्म ‘धुरंधर’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया  है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST