Fatima Sana Shaikh: अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने शुरुआती जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है. लेकिन आज वो एक खूबसूरत और प्रतिभावन कलाकार के रूप में जानी जाती हैं. फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. 11 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास अवसर पर जानेंगे उनसे जुड़ी खास बातें और कुछ विवादों के बारे में.
फातिमा सना शेख
Fatima Sana Shaikh Birthday Special: अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने शुरुआती जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया है. लेकिन आज वो एक खूबसूरत और प्रतिभावन कलाकार के रूप में जानी जाती हैं. फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. 11 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास अवसर पर जानेंगे उनसे जुड़ी खास बातें और कुछ विवादों के बारे में.
फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद में हुआ था और पालन-पोषण मुंबई में हुआ. उनके पिता विपिन शर्मा जम्मू के हिंदू हैं और उनकी माता राज तबस्सुम श्रीनगर की मुस्लिम हैं. हालांकि आपको बता दें कि अभिनेत्री अपने आपको नास्तिक मानती हैं.
अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी. उनकी पहली बड़ी भूमिका 1997 में आई फिल्म ‘चाची 420’ में थी, जहां उन्होंने कमल हासन और तब्बू की बेटी का किरदार निभाया था. उस समय एक्ट्रेस की उम्र मात्र चार साल की थी.
एक्ट्रेस ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में में अपने साथ हुई एक हैरान कर देने वाली घटना का जिक्र किया था. अभिनेत्री ने बताया कि एक आदमी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ, फिर एक्ट्रेस ने उसे जोर से मारा. फिर उस बेशर्म आदमी ने पलटकर एक्ट्रेस को इतना जोर से मारा कि वो जमीन पर गिर गईं. हालांकि इसके बाद अभिनेत्री ने भी पलटवार किया था. इस घटना ने एक्ट्रेस को इतना डरा दिया था कि वह इसके बाद बेहद सतर्क हो गई थी. इस कृत्य की उन्होंने निंदा की थी.
फातिमा सना शेख ने साल 2016 में आमिर खान अभिनीत स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘दंगल’ में पहलवान गीता फोगाट के रूप में उनकी बेटी की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म ने उन्हें अच्छी खासी पहचान दिलाई. फिर 2018 में दोनों आमिर और फातिमा ने फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में साथ काम किया. इसके बाद दोनों के अफेयर्स की अफवाह उड़ने लगी थीं. जब 2021 में आमिर का पत्नी किरण राव से तलाक हुआ, तो ये अफवाह और तेज हो गई. हालांकि, बाद में ये सिर्फ अफवाह ही बनकर रह गई थी और इसका सच से कोई वास्ता नहीं था.
अभिनेत्री फातिमा सना शेख के बार में एक और अफवाह थी कि वो अभिनेता विजय वर्मा को डेट कर रही हैं. इस पर एक्ट्रेस ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह वह सिंगल हैं और उनकी जिंदगी में कोई नहीं है, क्योंकि अच्छे लड़के सिर्फ फिल्मों में ही होते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह शादी में विश्वास नहीं करती हैं. इसका मतलब ये कहा जा सकता है कि वह कुंवारी रहना चाहती हैं.
फिल्म ‘दंगल’ से प्रसिद्धि पाने वाली फातिमा ने फिल्म इंडस्ट्री में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. साधारण शुरुआत के बावजूद, एक छोटे से घर में पली-बढ़ी फातिमा की आज संपत्ति 80 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है.
IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…
Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…
Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…
Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…
Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…
Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…