<
Categories: देश

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता किसी लड़के के साथ पसंद नहीं आया, तो उन्होंने परिवार के साथ हैवानियत की. उन्होंने युवक समते उसके पिता और चाचा को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया.

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैो. यहां प्रेम संबंध से नाराज एक युवती के परिवार पर उसके प्रेमी, उसके पिता और चाचा के साथ मारपीट करने और उन्हें निर्वस्त्र कर इलाके की सड़कों पर घुमाने का आरोप लगा है. घटना के बाद पुलिस ने युवती के माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं.

यह घटना रविवार रात दक्षिण कोलकाता के सरसुना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, इलाके में रहने वाले युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. युवती का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. परिजन युवती को युवक से दूर रहने के लिए कह रहे थे.

प्रेमी को कमरे में बंद कर की मारपीट

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, रविवार रात युवती के परिवार वालों ने उसे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इस बात से नाराज होकर परिवार के सदस्यों ने युवक और उसके साथ आए चाचा को कथित तौर पर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई. आरोप है कि इसके बाद युवक के पिता को भी वहां बुलाया गया. उनके पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई. इतना ही नहीं, तीनों को निर्वस्त्र कर दिया गया और कथित तौर पर पूरे इलाके में घुमाया गया. इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बचाया

घटना की सूचना मिलने पर सरसुना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों पीड़ितों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. शुरुआती जांच और पूछताछ के बाद युवती के पिता, माता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ कथित बंधक बनाने, मारपीट और अन्य संबंधित अपराधों को लेकर मामला दर्ज किया गया है. अब आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Rewa Medical College video case: रीवा के चर्चित डॉक्टर केडी सिंह फिर सुर्खियों में, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…

Last Updated: October 26, 2026 16:23:54 IST

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST