<
Categories: मनोरंजन

Navratri 2025: इस नवरात्रि पहने Avneet Kaur से इंस्पायर्ड ये ट्रेंडी आउटफिट्स जो लगाए आपके त्योहार में चार चांद

Navratri Dresses Inspired By Avneet Kaur: फैशन की बात हो और अवनीत कौर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। अपनी स्टाइल और खूबसूरत ड्रेसिंग सेंस…

Navratri Dresses Inspired By Avneet Kaur: फैशन की बात हो और अवनीत कौर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। अपनी स्टाइल और खूबसूरत ड्रेसिंग सेंस से अवनीत हमेशा लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। हाल ही में उनके कुछ लुक्स सामने आए हैं जो नवरात्रि के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगते हैं। आइए एक-एक करके इन पर नज़र डालते हैं।

2

पहले लुक में अवनीत कौर ने लाल रंग का खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला क्रॉप टॉप और पलाज़ो पैंट पहना है। हैल्टर नेक डिजाइन और रंग-बिरंगे धागों से किया गया काम इस ड्रेस को मॉडर्न बनाता है। चौड़े पलाज़ो का फ्लो इसमें और खूबसूरती जोड़ देता है। यह ड्रेस गरबा नाइट्स के लिए बेहतरीन है। हल्के झुमके और उनकी प्यारी मुस्कान लुक को और खास बनाते हैं।

3

दूसरे लुक में अवनीत कौर का अंदाज़ थोड़ा अलग और स्टाइलिश है। उन्होंने ब्लैक कलर का को-ऑर्ड सेट पहना है, जिसमें क्रॉप टॉप, ढीली पैंट और मैचिंग जैकेट है। जैकेट पर रंग-बिरंगे फूलों की कढ़ाई की गई है, जो इसे फेस्टिव टच देती है। ब्लैक आउटफिट पर यह रंगीन काम बहुत अट्रैक्टिव लगता है। यह लुक उन लोगों के लिए है जो नवरात्रि में थोड़ा मॉडर्न और कुछ हटकर पहनना चाहते हैं।

4

तीसरे लुक में अवनीत कौर ने बोहो स्टाइल अपनाया है। उन्होंने रंग-बिरंगा प्रिंटेड क्रॉप टॉप, मैचिंग श्रग और डेनिम पहना है। साथ में हैवी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही है। यह लुक एकदम फ्री-स्पिरिटेड लगता है, जिसमें नवरात्रि का जोश और एनेर्जी साफ दिखती है।

अवनीत कौर के ये तीनों आउटफिट्स दिखाते हैं कि नवरात्रि फैशन सिर्फ सदियो से चलता आ रहा त्योहार ही नहीं, बल्कि मॉडर्न और ट्रेंडी भी हो सकता है। लाल रंग का क्लासिक लुक, ब्लैक का स्टाइलिश अंदाज और बोहो का मस्तमौला लुक, हर किसी के लिए इसमें कुछ न कुछ है।

Ananya Verma

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST