<
Categories: मनोरंजन

Thug Life X review: ‘ठग लाइफ’ में मणिरत्नम-कमल हासन की जोड़ी ने मचाया धमाल, निकली फुस्स या जोरदार? जानिए कैसा है फिल्म का पहला रिव्यू

Film Thug Life Twitter Review: लंबे समय बाद कमल हासन बड़े पर्दे पर लौटे हैं, लेकिन उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ठग लाइफ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती नजर आ रही है।

India News (इंडिया न्यूज),  Film Thug Life Twitter Review: लंबे समय बाद कमल हासन बड़े पर्दे पर लौटे हैं, लेकिन उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ठग लाइफ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती नजर आ रही है। 1987 की नायकन के बाद हासन और मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की यह दूसरी साझेदारी है। फिल्म एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है, जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया है और स्क्रिप्ट भी उन्होंने कमल हासन के साथ मिलकर लिखी है। हालांकि फिल्म को देशभर में रिलीज किया गया है, लेकिन कन्नड़ और तमिल भाषा को लेकर हुए विवाद के चलते यह कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकी। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में कमल हासन के साथ सिलंबरासन, त्रिशा कृष्णन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नासिर, अली फजल और रोहित सराफ जैसे कई कलाकार नजर आए हैं।

ठग लाइफ को नहीं मिली अच्छी रेटिंग्स

कमल हासन और मणिरत्नम की फिल्म ठग लाइफ देखने के बाद एक ने लिखा – ठगलाइफ मणिरत्नम की मेकिंग अभी भी क्लासी है, और रहमान का संगीत शानदार है। कमल, एसटीआर, अभिरामी, त्रिशा, जोजू और अन्य का प्रदर्शन स्तर ऊंचा है। लेकिन कहानी पूर्वानुमानित और सपाट है। पूरी फिल्म में कोई आकर्षण नहीं है। बहुत उम्मीदें लेकिन पूरी तरह से निराशा। एक और ने लिखा – बहुत बड़ी निराशा! क्या #कमल हासन ने कहा कि हम #ठगलाइफ देखने के बाद #नयागन को भूल जाएंगे? मुझे नहीं लगता कि #कमल #मणिरत्नम भी इसके करीब कुछ बना सकते हैं। एक ने लिखा – अगर समीक्षा एक शब्द में करनी है, तो #ठगलाइफ पूरी तरह से निराशाजनक है। मणिरत्नम के करियर की सबसे खराब फिल्म। फिल्म में एआर रहमान के संगीत के अलावा कुछ नहीं है। रेटिंग – 2/5।

क्या आपने कभी देखा है सिंदूर का पौधा? जिसे PM मोदी ने आज अपने आवास पर लगाया, बिमारियों को पलभर में कर देता है छू-मंतर

लोगों को पसंद नहीं आई फिल्म

फिल्म ठग लाइफ देखने के बाद एक ने लिखा- #ThugLife लेखन बहुत कमजोर है और इसमें कई कमियां हैं, जो मणिरत्नम की फिल्म से उम्मीद नहीं की जा सकती। इसका विषय #ChekkaChivanthaVaanam जैसा ही है, जो खुद 2018 में एक औसत फिल्म थी। कहानी प्रेडिक्टेबल है, जिसमें कोई रियल और कोई स्टैंडआउट मोमेंट नहीं है। एक ने लिखा- ठग लाइफ में बहुत संभावनाएं थीं, लेकिन यह धीमी लग रही थी। कमल हासन ने दमदार अभिनय किया है, लेकिन उनके कभी न खत्म होने वाले मोनोलॉग थका देने वाले हैं। सिम्बू ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, लेकिन वह भी सुस्त और सपाट है, जो सेकेंड हाफ को बचा नहीं पाता। ट्रेडमार्क मणिरत्नम की चमक? कहीं नजर नहीं आती। एक यूजर ने कहा- बहुत निराश! कभी नहीं सोचा था कि यह फिल्म इतनी खराब होगी। एक ने लिखा- यह मणिरत्नम की सबसे बड़ी गलती वाली फिल्म है। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट किए।

बकरीद पर नहीं दी जाएगी कुर्बानी… न पढ़ी जाएगी नमाज, इस मुस्लिम देश की सरकार ने लिया फैसला

Recent Posts

नेपाल में गुटखा प्रेमियों की निकली हेकड़ी, स्थानीय नागरिक के कड़े रुख के आगे पानी डालकर साफ करनी पड़ी अपनी ही ‘पिंचकारी’!

नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…

Last Updated: April 8, 2026 19:42:53 IST

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST

OnePlus: Nord 6 आया नए फीचर्स के साथ, Nord 5 से कितना है बेहतर, या सिर्फ मामूली बदलाव

OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:45 IST

इस पवित्र धाम में स्नान करने से नहीं होती अकाल मृत्यु? सूर्यदेव की पुत्री से जुड़ा रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:16 IST