<
Categories: मनोरंजन

Friendship Viral Video: यारी ने मिटा दी सात समुंदर पार 12,800 किमी की दूरियां, वीडियो देख लोगों ने दी मिशाल

दोस्त से मिलने के लिए प्रेशित अमेरिका से भारत की यात्रा करता है. सर्वेश अपने कुछ दोस्तों के साथ बातचीत में मशगूल रहते हैं. उन्हें पता ही नहीं चलता कि उनके पास स्कार्फ मुंह पर लपेटे हुए युवक उनका बेस्ट फ्रेंड है. फिर अचानक से कुछ ऐसा होता है कि दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता.

Friendship Viral Video: दोस्त तो आपको कई मिले होंगे लेकिन कुछ यारियां ऐसी होती हैं, जिनके किस्से लोगों को बहुत प्रभावित करते हैं. ऐसा ही एक याराना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यहां पर एक युवक अपने दोस्त से मिलने के लिए 12,800 किमी का लंबा सफर तय करके अमेरिका से पुणे आया. उसने अपने फ्रेंड को ऐसा सरप्राइज दिया कि दूसरा मित्र भी चौंक गया और उठकर गले लगा लिया. आइए जानते हैं, दोनों की दोस्ती की पूरी कहानी.

दोस्ती हो तो ऐसी

एक युवक प्रेशित ने दोस्ती की मिशाल पेश करते हुए अपने दोस्त सर्वेश वैभव तिखे को सरप्राइज देने के लिए अमेरिका से भारत तक हजारों किलोमीटर का सफर तय किया. उसने अमेरिका से पुणे आकर 8,000 मील (12,800 किमी) की दूरी तय की. वीडियो में बताया जाता है कि बेखबर सर्वेश वैभव तिखे बाहर दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे हैं. तभी प्रेशित पीछे से आते हैं. टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने प्रेशित स्कार्फ का इस्तेमाल करके अपना चेहरा छिपा लेते हैं और पास में बैठ जाते हैं. जबकि तिखे पहले उन्हें राहगीर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं.

दोनों मिल पड़े गले

हालांकि, प्रेशित जैसे ही अपना स्कार्फ उतारते हैं सर्वेश वैभव तिखे की आंखें बड़ी होकर शॉक्ड हो जाती हैं. जैसे उन्हें एक झटका लगा हो और वे तुरंत अपने दोस्त को पहचान लेते हैं. वे जल्दी ही अपने फ्रेंड को गले लगाने के लिए आगे बढ़ते हैं. उन दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. दोनों दोस्त इस तरह भावुक हो जाते हैं कि उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल जाते हैं. वे प्रेशित पहले से बना रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जो कुछ ही देर में वायरल हो जाता है. उनकी दोस्ती का यह वाडियो देखकर व्यूअर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देने लगते हैं. वीडियो को 46 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका था और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके थे. सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इस जोड़ी की दोस्ती से प्रभावित थे, जो दूरी के बावजूद और भी मज़बूत हो गई. एक यूजर्स ने कहा, “और ये मेरे दोस्त हैं जो मुंबई से पुणे नहीं आ सकते।” दूसरने ने कमेंट किया कि “मैं वीडियो को दो गुना स्पीड पर देख रहा था देखकर दिल भावुक हो गया.”

दोस्ती की देते हैं मिशाल

दोनों के घरवाले भी उनकी दोस्ती की मिशाल देते हैं. बता दें कि लोग दोस्ती को सबसे अच्छा और पक्का रिश्ता मानते हैं. दोस्त हमारी सारी परेशानियों को दूर करने वाला सच्चा साथी होता है. हमारे सारे सीक्रेट दोस्त को ही पता होते हैं. इसलिए तो कुछ लोग अपने घरवालों से भी वो बात शेयर नहीं कर पाते जो एक दोस्त से कर लेते हैं. दोस्त हमारी कई परेशानियों को चुपके से सुलझाने वाला इंसान होता है. आप भी अपने दोस्त के प्रति बफादार रहें.

Recent Posts

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST