<
Categories: मनोरंजन

किचन से करोड़ों के साम्राज्य तक: भारत के सबसे अमीर शेफ, जिन्होंने कुकिंग को बनाया लग्जरी बिजनेस

Richest Chefs :इन शेफ की सफलता यह बताती है कि अब रसोई का काम सिर्फ पेट भरने तक सीमित नहीं है. कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर संजीव कपूर, विकास खन्ना और रणवीर बरार जैसे लोगों ने कुकिंग को एक ऐसा करियर बना दिया है, जहां शोहरत और पैसा दोनों ही शिखर पर है.

Richest Chefs : भारत में कभी कुकिंग को केवल घर की चारदीवारी तक सीमित समझा जाता था, लेकिन आज भारतीय शेफ ने अपनी मेहनत और स्वाद के जादू से इसे अरबों रुपये के व्यापार में बदल दिया है.  टीवी स्क्रीन के ‘खाना खजाना’ शो से शुरू हुआ यह सफर अब डिजिटल दुनिया और आलीशान अंतरराष्ट्रीय रेस्टोरेंट्स तक पहुंच चुका है.  संजीव कपूर और विकास खन्ना जैसे दिग्गजों ने न केवल दुनिया भर में भारतीय खाने का लोहा मनवाया, बल्कि वे आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी बन चुके है. 

संजीव कपूर: भारत के सबसे अमीर और सफल शेफ

भारत में जब भी ‘शेफ’ शब्द का जिक्र होता है, सबसे पहला नाम संजीव कपूर का आता है.  ‘खाना खजाना’ शो से घर-घर में पहचान बनाने वाले संजीव कपूर आज भारत के सबसे अमीर शेफ है.  उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग ₹1,165 करोड़ है.  उन्होंने केवल खाना ही नहीं बनाया, बल्कि कुकिंग को एक बहुत बड़ा ब्रांड बना दिया.  उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनकी रेस्टोरेंट चेन ‘The Yellow Chilli’, मशहूर कुकवेयर ब्रांड ‘Wonderchef’ और उनकी लिखी 150 से ज्यादा कुकबुक्स है.

विकास खन्ना: अमृतसर से न्यूयॉर्क तक की वर्ल्ड क्लास कामयाबी

अमृतसर की गलियों से निकलकर न्यूयॉर्क के मैनहट्टन तक का सफर तय करने वाले विकास खन्ना आज दुनिया के प्रतिष्ठित ‘मिशलिन स्टार’ शेफ में गिने जाते है.  उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹127 करोड़ है.  विकास खन्ना ने भारतीय स्वाद को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया है. उनकी कमाई उनके न्यूयॉर्क स्थित मशहूर रेस्टोरेंट ‘Bungalow’, ‘मास्टरशेफ इंडिया’ जैसे टीवी शोज और उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकने वाली किताबों से होती है.

रणवीर बरार और कुणाल कपूर: स्वाद के साथ डिजिटल दुनिया के बादशाह

सोशल मीडिया और टीवी शोज के जरिए लोगों का दिल जीतने वाले रणवीर बरार और कुणाल कपूर भी करोड़ों के मालिक है.  शेफ रणवीर बरार की संपत्ति लगभग ₹41 करोड़ है, जो हर महीने ब्रांड एंडोर्समेंट और रेस्टोरेंट्स से करीब ₹45 लाख कमाते है.  वहीं, शेफ कुणाल कपूर की संपत्ति लगभग ₹43 करोड़ है.  इन दोनों शेफ ने साबित कर दिया है कि आज के दौर में एक शेफ न सिर्फ अच्छा खाना बनाता है, बल्कि वह एक बेहतरीन एक्टर, लेखक और सफल बिजनेसमैन भी हो सकता है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST