<
Categories: मनोरंजन

थिएटर की गलियों से सुपरस्टार बनने तक की कहानी, अब सिर्फ बच्चों की परवरिश में डूबी है दिशा वकानी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यानी दिशा वकानी की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. 47 साल की उम्र में उनका लुक काफी बदल गया है. दो बच्चों की मां दिशा अब पूरी तरह परिवार पर ध्यान दे रही है और सादगी भरा जीवन जी रही है. फैंस को अभी भी उनकी टीवी पर वापसी का इंतज़ार है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दयाबेन’ का  किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई दिशा वकानी लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं. 47 साल की उम्र में उनकी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है.  साल 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लेने के बाद से फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन दिशा फिलहाल अपने दो बच्चों और परिवार के साथ निजी जिंदगी का आनंद ले रही है.  ग्लैमर की दुनिया को पीछे छोड़कर अब वह बेहद सादगी भरा जीवन जी रही है, उनके इस बदलाव ने इंटरनेट पर फैंस को हैरान कर दिया है. 

पहचानना हुआ मुश्किल

47 साल की दिशा वकानी की लेटेस्ट तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.  इन फोटोज में वह काफी बदली हुई नजर आ रही है.  ग्लैमर की दुनिया से दूर, दिशा अब बेहद सादगी भरी जिंदगी जी रही है.  उनके चेहरे पर आई परिपक्वता और सादगी को देख फैंस के लिए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. 

निजी जिंदगी और परिवार

दिशा अब दो बच्चों की मां है और अपना पूरा समय अपने परिवार को दे रही है.  साल 2015 में शादी करने के बाद, उन्होंने 2017 में मैटरनिटी ब्रेक लिया था.  वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है और केवल करीबी पारिवारिक कार्यक्रमों या निजी समारोहों में ही नजर आती है. 

शो में वापसी पर सस्पेंस

फैंस पिछले 9 सालों से दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे है.  हालांकि, दिशा ने अभी तक शो में लौटने का कोई संकेत नहीं दिया है.  उनके भाई मयूर वकानी (जो शो में सुंदरलाल का रोल करते है) का कहना है कि दिशा फिलहाल अपनी ‘मदरहुड’ (मां की जिम्मेदारी) को पूरी निष्ठा से निभा रही है. 

शुरुआती करियर और फ़िल्में

तारक मेहता शो से घर-घर में मशहूर होने से पहले दिशा का सफर आसान नहीं था.  उन्होंने बहुत कम उम्र में थिएटर से शुरुआत की थी.  उनके पिता भीम वकानी भी गुजराती थिएटर के जाने-माने कलाकार थे.  टीवी के अलावा दिशा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में छोटे लेकिन यादगार रोल किए है . 

Mansi Sharma

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST