<
Categories: मनोरंजन

नहीं रहे गेम ऑफ थ्रोन्स के वाइल्डलिंग, लाइलाज बीमारी MND से हुआ एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन

पॉपुलर सीरीज “गेम ऑफ थ्रोन्स” में एक छोटी भूमिका के लिए मशहूर हुए आयरिश अभिनेता और नाटककार माइकल पैट्रिक का 8 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. वे 35 साल के थे और पिछले तीन साल से मोटर न्यूरॉन डिजीज (MND) नामक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे थे.

Michael Patrick Demise: पॉपुलर सीरीज “गेम ऑफ थ्रोन्स” में एक छोटी भूमिका के लिए मशहूर हुए आयरिश अभिनेता और नाटककार माइकल पैट्रिक का 8 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. वे 35 साल के थे और पिछले तीन साल से मोटर न्यूरॉन डिजीज (MND) नामक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे थे. 

उनकी पत्नी नाओमी शीहान ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की, जिसमें उन्होंने बताया कि माइकल का निधन उत्तरी आयरलैंड के एक हॉस्पिटल में हुआ, जहां वे अंतिम दिनों में उपचार और सहायता के तहत रह रहे थे. 

गेम ऑफ थ्रोंस ने दी नई पहचान

माइकल पैट्रिक ने “गेम ऑफ थ्रोन्स” के सीजन 6 के एक एपिसोड में वाइल्डलिंग का किरदार निभाया था, जिससे वे इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा जाने जाने लगे थे. लेकिन उनकी असली पहचान न केवल अभिनेता बल्कि एक ताकतवर नाटककार और लेखक के रूप में थी. 1 फरवरी 2023 को उन्हें अपनी बीमारी MND के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने अपने इस दर्दनाक सफ़र को एक नाटक “माय राइट फुट” के जरिए दुनिया के सामने रखा, जिसमें वे उसी बीमारी के अनुभव और अपने पिता की इस बीमारी से हुई मृत्यु के दर्द को बहुत ईमानदारी से दिखाते हैं. उनकी पत्नी नाओमी ने लिखा, “मिक को 10 दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी देखभाल एक शानदार टीम ने की. उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के बीच शांति से अंतिम सांस ली. हमारे दिल टूट गए हैं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.”

क्या है मोटर न्यूरॉन डिजीज (MND)?

मोटर न्यूरॉन डिजीज (MND) ऐसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जो दिमाग और रीढ़ की हड्डी की उन नसों को खत्म कर देती है, जो मांसपेशियों की गति को नियंत्रित करती हैं. इसके कारण धीरे‑धीरे व्यक्ति की चलने, बोलने, निगलने और अंततः सांस लेने की क्षमता घटती जाती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, माइकल निदान के कुछ समय बाद ही व्हीलचेयर पर आ गए थे और आखिर तक बीमारी के साथ जीने की उम्मीद और आत्मबल से जुड़े रहे. उन्होंने ऑपरेशन और लंबे समय तक चलने वाले जटिल इलाज के बजाय गुणवत्तापूर्ण जीवन और शांतिपूर्ण मृत्यु को चुनने का फैसला भी किया, जिसका ज़िक्र उनकी पत्नी ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में भी किया.

शोक संदेशों की आई बाढ़

उनके निधन से हॉलीवुड और थिएटर दुनिया में शोक की लहर दौड़ गयी है. हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर जगत के लोग सोशल मीडिया पर पैट्रिक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. लोगों ने उनकी कल्चरल उपलब्धियों, बीमारी के बावजूद निरंतर काम करने और इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाने के उनके संघर्ष की तारीफ की है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Bijnor Thief: तालाब में 5 घंटे छुपा रहा पार्षद चोर, कमल के फूल की डंडी से लिया सांस, पुलिस को बुलाना पड़ा गोताखोर

Bijnor Thief Arrest News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार…

Last Updated: April 9, 2026 17:07:24 IST

Khawaja Asif: ‘हिंदुस्तान और इजराइल इस्लाम के…’, शांति के बीच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

Khawaja Asif controversial Statement: अमेरिका और ईरान के युद्ध विराम के बीच पाकिस्तान के रक्षा…

Last Updated: April 9, 2026 17:02:13 IST

रातों-रात हुआ 20 से ज्यादा IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी महकमे में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 20 से ज्यादा आईएएस और डैनिक्स (DANICS दिल्ली, अंडमान…

Last Updated: April 9, 2026 16:56:23 IST

दिन में काम और रात में पढ़ाई करने वाले कर्मचारियों की बदली किस्मत, बिजनेसमैन की दरियादिली ने दी सपनों को नई उड़ान!

एक व्यवसायी को जब यह पता चला कि उसके तीन कर्मचारी अपनी शिक्षा का खर्च…

Last Updated: April 9, 2026 17:09:53 IST

मजाक में की हदें पार… दोस्त के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भर दी हवा, फटकर बाहर आ गईं आंतें

Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इस दोस्ती में हुए मस्ती-मजाक का अंजाम खौफनाक…

Last Updated: April 9, 2026 16:52:31 IST