<
Categories: मनोरंजन

Ghar Kab Aaoge Song: रिलीज हुआ “Border 2” का घर कब आओगे सॉंन्ग, इन सिंगर्स ने दी गाने में आवाज

Ghar Kab Aaoge Song: काफी इंतजार के बाद आखिर बॉर्डर-2 फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' सॉंग्स लवर के लिए रिलीज कर दिया गया है. इस मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को आप देख पाएंगे.

Ghar Kab Aaoge Song: काफी इंतजार के बाद आखिर बॉर्डर-2 फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ सॉंग्स लवर के लिए रिलीज कर दिया गया है. इस मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को आप देख पाएंगे. बता दें कि 28 साल बाद फिर से इस गाने को रिलीज किया गया. इस गाने को सुनकर आपके लिए एक अलग ही इमोशन महसूस होगा. आज भी लोग इस गाने को गुनगुनाते हुए नजर आते हैं. उस समय का क्रेज ही अलग था और गाने में एक ऐसी बात थी जिसे लोग सुनकर रोने लगते थे. आज फिर से वही गाना एक अलग ही अंदाज में सुना जा रहा है. 

सोशल मीडिया पर छाया गाना

बता दें कि फिल्म बॉर्डर-2 का टीजर करीब दो हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया था, जिससे लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई थीं. इस गाने को सोनू निगम, रूप कुमार, अरजीत सिंह, दिलजीत दौसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया है. वहीं, जावेद अख्तर और मनोज मुंतशिर ने इसके लिरिक्स लिखे. “घर कब आओगे” को मिथुन और अनु मलिक ने कंपोज किया. गाने के लिरिक्स पूरी तरह से अलग हैं और म्यूजिक में भी परिवर्तन है. हालांकि, पुराने गीत की ‘आत्मा’ को बरकरार रखने के लिए कुछ धुनों को वैसा ही इस्तेमाल किया गया. इस 10 मिनट के गाने में देश की मिट्टी से लेकर माथे की बिंदी तक की बात की गई.

जैसलमेर में हुआ लॉन्च

जैसलमेर में बॉर्डर-2 का गाना ‘घर कब आओगे’ लॉन्च हो गया है. BSF की जिप्सी से कार्यक्रम में पहुंचे सनी देओल; बोले- आवाज लाहौर तक पहुंचनी चाहिए. जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ लॉन्च किया गया. BSF जवानों के बीच तनोट माता मंदिर के सामने ऑडिटोरियम में आतिशबाजी के साथ ‘घर कब आओगे’ गाने की लॉन्चिंग की गई. कार्यक्रम में पहले कलाकारों ने मशहूर राजस्थानी लोक गीत ‘केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश’ की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. इसके बाद फिल्म का लोकप्रिय गीत ‘घर कब आओगे’ दिखाया गया, जिसने माहौल को भावनात्मक बना दिया. सनी देओल ने मंच से अपने पिता धर्मेंद्र देओल को याद किया व उन्होंने कहा- जब मैं एक्टर बना, तब मैंने तय किया था कि मैं भी पापा की तरह ही फिल्में करूंगा.

गाने ने युवाओं को मोटिवेट किया 

सनी देओल ने कहा- मुझे अंदाजा नहीं था कि मेरी फिल्मों से युवाओं को इतना कॉन्फिडेंस मिलेगा कि वो सेना में भर्ती होने का फैसला कर लेंगे. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा- मैं ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा क्योंकि इस वक्त मेरा दिमाग थोड़ा हिला हुआ है. इसके बाद सनी देओल पूरे जोश में तेज आवाज में बोले-आवाज कहां तक पहुंचनी चाहिए… लाहौर तक. उनके इस डायलॉग पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गंज उठा.

फैंस दे रहे हैं रिएक्शन

‘घर कब आओगे’ के नए वर्जन को फैंस काफई पसंद कर रहे हैं. इस पर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स आने लगे हैं. इस गाने में इमोशन कूट-कूट कर भरे हैं. वहीं, अहान शेट्टी ने अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ पिक्चर पोस्ट कर लिखा “कहते हैं एक तस्वीर हज़ार शब्दों के बराबर होती है, लेकिन मेरे पास इसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं बस अपने दिल की बात जानता हूं. मैं अपने पिता को ‘संदेशे आते हैं’ का हिस्सा बनते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं. आज मैं खुद ‘घर कब आओगे’ का हिस्सा हूं.” बता दें कि फिल्म 23 जनवरी को थियेटर में रिलीज होगी.

बता दें कि फिल्म बॉर्डर को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. इसमें एक्टर्स ने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया. साथ ही देश की भावना को बनाए रखने के चलते यह फिल्म खूब देखी गई. आज भी राष्ट्रीय त्योहार पर फिल्म के गाने को सुना जाता है.

Recent Posts

Viral Video: उत्तराखंड में यूट्यूबर सौरभ जोशी और उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार, कुछ लोगों ने कार से किया पीछा फिर…

यूट्यूबर सौरव जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में कुछ लोगों के समूह ने कथित तौर…

Last Updated: October 2, 2026 16:43:15 IST

Nagpur Mobile Repairing Dispute: मोबाइल ठीक होने में हुई देरी, तलवार लेकर दुकान पहुंचा ग्राहक, धमकाने का वीडियो वायरल

Nagpur Mobile Repairing Dispute: नागपुर के पारडी इलाके में मोबाइल रिपेयरिंग में देरी से नाराज…

Last Updated: October 2, 2026 16:25:04 IST

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

Last Updated: October 2, 2026 16:22:18 IST

मेरी पत्नी बीमार है, तो मैं तुम्हारे साथ… महिला स्टाफ के साथ गंदी बातें कर रहा था संचालक, Video Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक…

Last Updated: October 2, 2026 16:16:14 IST

Video: मेरी बीवी बिमार है, तो मैं आपके साथ…महिला टीचर के साथ गंदे काम करना चाहता था स्कूल संचालक; वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Kushinagar Viral Video: कुशीनगर में प्राइवेट स्कूल संचालक दिनेश राय का महिला स्टाफ से अश्लील…

Last Updated: October 2, 2026 16:12:00 IST