साल 1999 में एक फिल्म आई, जो गुजरात के असली गैंगस्टर पर आधारित थी. इस फिल्म ने ऐसा इतिहास रचा कि इसने एक-दो नहीं, बल्कि 6 नेशनल अवॉर्ड जीते. इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था और रातों-रात स्टार बन गई थी. जानिए कौन है वो एक्ट्रेस और उस फिल्म का नाम.
गॉडमदर
साल 1999 में एक फिल्म आई, जो गुजरात के असली गैंगस्टर पर आधारित थी. इस फिल्म ने ऐसा इतिहास रचा कि इसने एक-दो नहीं, बल्कि 6 नेशनल अवॉर्ड जीते. इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था और रातों-रात स्टार बन गई थी. जानिए कौन है वो एक्ट्रेस और उस फिल्म का नाम.
1999 में गुजरात के पोरबंदर क्षेत्र की लेडी डॉन संतोक बेन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गॉडमदर’ रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन टीवी और यूट्यूब पर सुपरहिट साबित हुई थी. यह फिल्म अपनी कहानी के लिए जानी जाती है और इसे कल्ट मूवी का दर्जा प्राप्त है. इस फिल्म ने 6 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते. इसमें शबाना आजमी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में जबरदस्त अदाकारी करने के लिए शबानी आजमी की खूब तारीफ हुई थी. लोग संतोक बेन को ‘लेडी किलर’ के नाम से पुकारते थे. आपको बताते चलें कि संतोक बेन पोरबंदर से पहली महिला विधायक भी बनी थीं. यह फिल्म 2.25 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में 3.10 करोड़ रुपये कमाए थे.
संतोक बेन के गैंगस्टर बनने की कहानी काफी रोचक है. उनके पति की हत्या कर दी गई थी, जिसका बदला लेने के लिए संतोक बेन ने अपने बच्चों की रक्षा करने के लिए अपराध का सहारा लिया. आपको बताते चलें कि संतोक बेन के पति शरमन मुंजा जडेजा महाराजा मिल में मजदूर थे। 1986 में, पोरबंदर के एक स्थानीय गैंगस्टर, कालिया केशव ने पुरानी दुश्मनी के चलते शरमन मुंजा की हत्या करवा दी। संतोक बेन ने एक टीम तैयार की और कालिया केशव गिरोह का सफाया कर दिया। इसके बाद लोग उन्हें गॉडमदर के नाम से पुकारने लगे। 1990 में, वह जनता दल के टिकट पर विधायक भी बनीं। साल 2011 में संतोक बेन का निधन हो गया था.
फिल्म ‘गॉडमदर’ को क्रिटिक्स द्वारा खूब सराहना मिली. इसे अलग-अलग कैटेगरी में छह नेशनल फिल्म अवार्ड और एक फिल्मफेयर अवार्ड मिला.
फिल्म ‘गॉडमदर’ में शबाना आजमी के अलावा मिलिंद गुनाजी, निर्मल पांडे, गोविंद नामदेव, रीमा सेन और शरमन जोशी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. इस फिल्म का निर्देशन विनय शुक्ला ने किया है. इसके अलावा फिल्म में संजीव अभ्यंकर ने संगीत दिया है, वहीं विशाल भारद्वाज ने म्यूजिक कंपोज किया और जावेद अख्तर ने गाने के बोल लिखे हैं.
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…