<
Categories: मनोरंजन

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच टीना आहूजा से सवाल पूछा गया. टीना नाराज हो गईं और बिना जवाब दिए इवेंट छोड़कर चली गईं.

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की नजदीकियों को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही है. दोनों को गोविंदा की आने वाली फिल्म ‘रूपा’ से जोड़ा जा रहा है. इस बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कोमल रानी के बीच बयानबाजी भी सुर्खियों में है. अब इस पूरे विवाद पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन सामने आया है. हाल ही में टीना आहूजा एक इवेंट में पहुंची थीं. इस दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे परिवार में चल रहे विवाद को लेकर सवाल पूछना शुरू किया. रिपोर्टर ने कोमल रानी के सोशल मीडिया पोस्ट और उनकी मां सुनीता आहूजा से जुड़े सवाल का जिक्र किया. 

परिवार से जुड़े सवाल पर भड़कीं टीना आहूजा

सवाल पूरा होने से पहले ही टीना नाराज हो गईं. उन्होंने कहा कि ‘हम यहां पर इसी के बारे में बात करते हैं… थैंक्यू.’ इसके बाद वह आगे बढ़ गईं. जब उनसे इस मामले पर कुछ कहने के लिए कहा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और स्टेज छोड़कर चली गईं. टीना के चेहरे पर मुस्कान जरूर थी, लेकिन परिवार से जुड़े सवाल पर उनकी नाराजगी साफ नजर आई. उन्होंने न तो अपनी मां का पक्ष लिया और न ही कोमल रानी के खिलाफ कोई बयान दिया. उनके रिएक्शन से ऐसा लगा कि वह इस विवाद को आगे बढ़ाना नहीं चाहतीं.

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों पर विवाद

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की करीब 40 साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी इन दिनों चर्चा में है. गोविंदा का नाम उनकी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान दोनों को साथ देखा गया था. कोमल के सिंदूर लगाए नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

ये भी पढ़ें:  Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

सुनीता और कोमल के बीच भी सामने आए बयान

सुनीता आहूजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कोमल रानी पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद कोमल ने भी अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका और गोविंदा का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी गोविंदा के साथ सभी सार्वजनिक मौजूदगी फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन से जुड़ी है. इस विवाद में कश्मीरा शाह, दिव्या खोसला और राखी सावंत के नाम भी सामने आए हैं. अब टीना आहूजा के सवाल से बचने और इवेंट छोड़ने के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST