Govinda Dating Rumors: इन दिनों गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में वे मुंबई के मशहूर ‘लालबागचा राजा’ के दरबार में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ एक एक्ट्रेस थीं, जिन्हें देखकर कश्मीरा शाह ने नाराजगी जताई है
गोविंदा के साथ दिखी दूसरी एक्ट्रेस, तो भड़कीं कश्मीरा शाह
Govinda Dating Rumors: गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह मुंबई के मशहूर ‘लालबागचा राजा’ के दरबार में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पहना था और गले में दुपट्टा डाला हुआ था. चेहरे पर मुस्कान लिए गोविंदा का ट्रेडिशनल लुक तो चर्चा में रहा ही लेकिन असली लाइमलाइट उनकी फिल्म रूपा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार ने बटोर ली.
गोविंदा और कोमल रानी को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों की कथित डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं. लोग तस्वीरों और वीडियो को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे. इसी बीच कश्मीरा शाह की एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसने इस पूरे मामले में नया ट्विस्ट ला दिया.
कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ‘घर तोड़ने वालों’ पर निशाना साधा. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि लोगों को ऐसी महिलाओं को ग्लैमराइज करना बंद करना चाहिए और उन पुरुषों को भी अपना आदर्श नहीं बनाना चाहिए, जो अपनी पत्नी को छोड़कर कम उम्र की लड़की के साथ चले जाते हैं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने कश्मीरा की पोस्ट को गोविंदा और कोमल रानी की चर्चाओं से जोड़ना शुरू कर दिया. मामले को और हवा तब मिली, जब कश्मीरा के पति और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने भी उनकी पोस्ट को लाइक कर दिया. हालांकि कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है.
गोविंदा और कोमल रानी की साथ में मौजूदगी के बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान भी फिर चर्चा में आ गया. मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता ने कहा था, ‘जानवरों से प्यार करो, इंसान से नहीं… इंसान धोखेबाज होते हैं.’ सुनीता ने भी किसी का नाम नहीं लिया था और यह स्पष्ट नहीं किया था कि उनका बयान किस संदर्भ में था. हालांकि गोविंदा से जुड़ी मौजूदा चर्चाओं के बीच इस बयान को भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से देखा जा रहा है.
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. उनका बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा है. पिछले कुछ समय से इस स्टार कपल की शादीशुदा जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं. सुनीता ने लॉकअप 2 में भी गोविंदा के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर कई बातें शेयर की थीं. इसके अलावा वे बाहर भी पैपराजी से बातचीत करते हुए अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती रहती हैं.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…