<
Categories: मनोरंजन

ग्रैमी अवॉर्ड शो के गिफ्ट बैग ने लूटी महफ़िल, आर्टिसन चॉकलेट्स से लेकर निप्पल कवर तक, अल्ट्रा लग्जरी गिफ्ट आइटम्स की लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान!

ग्रैमी अवार्ड्स का गिफ्ट बैग इंटरनेशनल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है.

इन दिनों ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 काफी चर्चा में है, लेकिन चर्चा की वजह अवॉर्ड के विजेता और नॉमिनी नहीं, बल्कि ग्रैमी अवार्ड्स का गिफ्ट बैग है. यह गिफ्ट बैग इंटरनेशनल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन सवाल है- क्यों? इस बैग में ऐसा क्या है, जो सब लोग इसी पर बात कर रहे हैं. 
यह गिफ्ट बैग प्रेजेंटर्स और परफॉर्मर्स के लिए तैयार किया गया है, जिसमें निप्पल कवर से लेकर हेल्थ सप्लीमेंट तक कई ऐसे प्रोडक्ट हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.

बैग की तैयारी और उद्देश्य

डिस्टिंक्टिव एसेट्स कंपनी ने म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवार्ड शो के लिए यह गिफ्ट बैग तैयार किया है. गिफ्ट बैग तैयार करते समय कंपनी ने इस मिशन पर ध्यान दिया कि उपहार शानदार हों साथ ही समावेशिता और परोपकारिता को बढ़ावा दें. हालांकि यह बैग ऑस्कर नॉमिनी गिफ्ट बैग ($217,000) जितना महंगा नहीं है, लेकिन इसमें कॉस्मेटिक सर्विसेज, लग्जरी स्किनकेयर और सिल्क एक्सेसरीज जैसे कई आकर्षक आइटम्स हैं.

मुख्य आइटम्स की सूची

ग्रैमी गिफ्ट लाउंज में 140 लग्जरी शावर हेड्स उपलब्ध कराए गए. इसके अलावा इस हैंपर में निप्पल कवर्स, यूनिवर्सल ऑडियो का होम रिकॉर्डिंग पैकेज, हाई-क्वालिटी न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स, लग्जरी सिल्क एक्सेसरीज, स्पा सेशन्स और चिलियन फाइन वाइन्स शामिल हैं. अन्य हाइलाइट्स में बेवर्ली हिल्स के डबल बोर्ड-सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटिक स्पेशलिस्ट द्वारा फेशियल्स, नॉन-सर्जिकल फेसलिफ्ट्स और इन-ऑफिस सर्विसेज, वॉटरप्रूफ मेकअप सेटिंग स्प्रे, ब्रैट्ज ब्रांड के डॉल्स, हग्स ब्लैंकेट्स और जर्मन ज्वेलर ग्रॉसे का म्यूजियम-क्वालिटी कॉस्ट्यूम ज्वेलरी जैसे अल्ट्रा लग्जरी प्रोडक्ट्स शामिल हैं. आर्टिसन चॉकलेट्स, इको-फ्रेंडली बीसवैक्स कैंडल्स, सिग्नेचर फ्लोरल अरेंजमेंट्स, एक्टिववियर ब्रांड के बैग्स, पॉप-अप टॉय स्टोर एक्सपीरियंस, क्रॉवब्लिट फाइन आर्ट का बोल्ड कंटेम्परेरी आर्ट और लग्जरी ब्लैंकेट्स भी इस गिफ्ट बैग का हिस्सा हैं.
इस अवॉर्ड शो में भूख से लड़ने के लिए एक परोपकारी पहल भी की गयी. ग्रैमी विनर जिमी जाम की ओर से सभी अतिथियों को टोनी रॉबिन्स के 100 बिलियन मील्स चैलेंज में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया गया. यह पहल भूख के खिलाफ लड़ाई में कलाकारों की आवाज जोड़ने के लिए है.

किन्हें मिला ये गिफ्ट बैग?

ये गिफ्ट बैग्स ओलिविया डीन, लेडी गागा, ब्रूनो मार्स, जस्टिन बीबर, सबरीना कार्पेंटर, फैरेल विलियम्स, टायलर द क्रिएटर, पोस्ट मेलोन, एंड्र्यू वाट, चाड स्मिथ, डफ मैकगैन, एडिसन रे, एलेक्स वॉरेन, काटसे, लियोन थॉमस और लोला यंग जैसे सेलेब्रिटीज़ को मिलेंगे. यह बैग संगीत की दुनिया के इन दिग्गजों को आभार प्रकट करने के लिए थैंक यू के रूप में दिया जा रहा है.  

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

अपनी मर्जी से की शादी तो पूरे खानदान को मिलेगी सजा, इस गांव के पंचायत ने बनाया ‘अजीब’ नियम; छिड़ गई बहस!

Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:28:05 IST

अनुपमा में महाट्विस्ट के लिए रहें तैयार, राही और गौतम के बीच होगी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंचेगी बात!

इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:12:58 IST

डिजिटल नशा घटा रहा आईक्यू लेवल! स्क्रीन-सिंड्रोम की चपेट में Zen-Z, दिमागी सेहत 7 तरीके से रखें ठीक

Digital Addiction In Zen-Z: आज का डिजिटल नशा दृष्टि को धीरे-धीरे कमजोर बना रही है.…

Last Updated: April 6, 2026 20:51:18 IST

Odisha Crime: शख्स ने किया रिश्ते को शर्मसार, बेटी की बच्ची का बाप बना पिता, काफी समय से कर रहा था रेप

Odisha News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 6, 2026 20:39:28 IST

Mangalwar Upay: कुंडली का मांगलिक दोष कर रहा है परेशान? मंगलवार को करें ये असरदार उपाय

Mangalik Dosh Ke Upay: अगर आपके भी कुंडली में मांगलिक दोष  है जिसके वजह से…

Last Updated: April 6, 2026 20:26:00 IST