<
Categories: मनोरंजन

टूटे दिलों का सहारा है गुलजार का ये गाना, राखी से शादी टूटने के बाद लिखा, दर्द में पिरोए शब्द

कुछ ऐसे गाने होते हैं, जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं. ऐसा ही एक गाना गुलजार साहब का भी है, जो उन्होंने अपनी पत्नी राखी से अलग होने के बाद लिखा था. ये गाना दिल टूटे आशिकों के लिए आज भी यादगार बना हुआ है.

Evergreen Sad Song of Gulzar: कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, उन्हें महसूस किया जाता है. खासकर तब, जब दिल किसी अपने के दूर जाने का दर्द झेल रहा हो. बॉलीवुड में ऐसे कई नगमे हैं, जो सालों पुराने होने के बावजूद आज भी टूटे दिलों की आवाज बन जाते हैं. इन्हीं में से एक है फिल्म ‘आंधी’ का गाना ‘तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं…’ 1975 में रिलीज हुए इस गीत को आज भी जब कोई दिल टूटा इंसान सुनता है तो उसे लगता है, जैसे उसके अपने जज्बातों को किसी ने शब्द दे दिए हों.

इस खूबसूरत गीत को लिखा था मशहूर गीतकार गुलजार ने और इसे अपनी आवाज से सजाया था किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने. गाने के हर शब्द में जुदाई, अधूरापन और रिश्ते के टूटने की टीस महसूस होती है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस गीत के दर्द को गुलजार ने सिर्फ कल्पना से नहीं लिखा था. उनकी निजी जिंदगी का एक दौर भी इस विरह से जुड़ा हुआ था.

रिश्ते में क्यों पड़ी दरार?

फिल्म ‘आंधी’ की शूटिंग के दौरान गुलजार पूरी टीम के साथ कश्मीर में थे. उनकी पत्नी राखी भी उस समय उनके साथ थीं. एक शाम फिल्म की पूरी टीम साथ बैठी थी. इसमें संजीव कुमार और सुचित्रा सेन भी मौजूद थे. बताया जाता है कि उस दौरान संजीव कुमार ने शराब पी रखी थी. जब सुचित्रा वहां से जाने लगीं तो संजीव कुमार ने उनका हाथ पकड़ लिया. स्थिति को बिगड़ता देखकर गुलजार बीच में आए और उन्होंने सुचित्रा को वहां से निकालकर उनके कमरे तक पहुंचाया. इसके बाद जब गुलजार अपने कमरे में लौटे तो राखी ने उनसे सवाल किया कि उन्हें सुचित्रा को कमरे तक छोड़ने जाने की जरूरत क्यों पड़ी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि गुस्से में गुलजार ने राखी पर हाथ उठा दिया. इस घटना ने उनके रिश्ते को गहरी चोट पहुंचाई.

आया जुदाई का दौर

गुलजार और राखी ने 1973 में शादी की थी. हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी और 1974 में दोनों अलग हो गए. इसी दौर में ‘आंधी’ फिल्म भी बन रही थी. यही वजह है कि जब गुलजार ने ‘तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं…’ जैसे शब्द लिखे, तो उनमें सिर्फ फिल्मी कहानी नहीं बल्कि जिंदगी का दर्द भी नजर आया. गीत की पंक्तियों में शिकायत कम और उस रिश्ते की कसक ज्यादा महसूस होती है, जिसे चाहकर भी बचाया नहीं जा सका.

दिल टूटे आशिकों के लिए बना यादगार

शायद यही कारण है कि यह गाना आज भी दिल टूटे आशिकों का सहारा बन जाता है. किसी का प्यार अधूरा रह गया हो, किसी रिश्ते का अंत हुआ हो या कोई अपना जिंदगी से दूर चला गया हो गुलजार के ये शब्द हर उस इंसान के दिल तक पहुंचते हैं, जिसने कभी जुदाई का दर्द महसूस किया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST