<
Categories: मनोरंजन

हंसिका मोटवानी ने भाभी पर किया मानहानि केस, लगाए गंभीर आरोप, मांगा 2 करोड़ का हर्जाना

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी एक्स भाभी पर 2 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भाभी ने 27 लाख रुपये भी नहीं लौटाए हैं. साथ ही उन्होंने नैंसी से मांग की है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.

Actress Hansika Motwani: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी एक्स भाभी एक्ट्रेस मुस्कान नैंसी जेम्स पर मानहानि का केस दर्ज कराया है, हंसिका ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. बता दें कि कुछ समय पहले ही हंसिका मोटवानी की एक्स वाइफ और टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैंसी जेम्स ने अपने पति और हंसिका के भाई पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे. अब एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने नैंसी से 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा. साथ ही सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने और उनके खिलाफ बयान देने से रोकने का आदेश देने की भी मांग की. 

मुंबई सेशन कोर्ट में याचिका दायर

हंसिका ने वकील अदनान शेख के जरिए मुंबई सेशन कोर्ट में याचिका दायर कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि नैंसी जेम्स ने हंसिका के बारे में  सोशल मीडिया पर झूठे वादे किए और अपमानजनक दावे किए ताकि नैंसी को 27 लाख रुपये न चुकाने पड़ें. नैंसी ने उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की. हंसिका का कहना है कि नैंसी की मुलाकात उनके भाई से ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई. कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली. नैंसी ने शादी के खर्च के लिए हंसिका के भाई से 27 लाख रुपये उधार लिए थे. 

नैंसी ने वापस मांगे 27 लाख रुपये

उन्होंने अपनी याचिका में ये भी बताया कि हंसिका ने नैंसी से कई बार 27 लाख रुपये वापस मांगे लेकिन उन्हें उनके पैसे वापस नहीं मिले. उनका कहना है कि नैंसी विदेश ट्रिप और महंगे बैग्स के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं. हालांकि जब उनसे 27 लाख रुपये मांगते हैं, तो देने से मुकर जाती हैं. हंसिका ने ये भी कहा कि उनके भाई और भाभी की शादी में उन्होंने ज्यादा दखल नहीं दिया क्योंकि वे अलग रहती थीं. जानकारी के अनुसार, नैंसी जेम्स ने हंसिका मोटवानी और उनके भाई प्रशांत मोटवानी के खिलाफ घरेलू हिंसा यानी क्रूरता और मारपीट का केस किया. 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि साल 2021 में नैंसी और प्रशांत मोटवानी ने शादी की. इसके बाद साल 2022 में वे दोनों अलग हो गए. 2024 में नैंसी ने हंसिका और उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज कराए, जिसमें उन्होंने धमकी, अपमान, क्रूरता और चोट पहुंचाने के आरोप लगाए थे. साथ ही दहेज का केस भी लगाया. उन्होंने कहा कि उनके ससुरालवाले महंगे गिफ्ट्स मांगते थे और मारपीट भी करते थे. इसके कारण वे बेल्स पालसी नामक बीमारी हो गई थी. हालांकि हंसिका ने इसका खंडन किया और कहा कि उनकी भाभी से उनका कोई कनेक्शन नहीं रहा और उन्होंने शादी में भी कोई दखल नहीं दिया. इस एफआईआर को रद्द कराने के लिए हंसिका बॉम्बे हाईकोर्ट भी गई थीं. वहीं अब हंसिका ने अपनी भाभी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:23:41 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST

Hight Myth: किसी बच्चे को लांघने से उसकी हाइट रुक जाती है? क्या है साइंस में इसके पीछे की सच्चाई

Hight Myth-Facts: ऊंचा-लंबा दिखना हर किसी की चाह होती है. इससे पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस दोनों…

Last Updated: April 9, 2026 19:44:19 IST

सरकारी स्कूल या निजी दरबार? रीवा के सरकारी स्कूल में मासूम बच्चे से पंखा करवाती शिक्षिका की करतूत कैमरे में कैद!

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल से एक विचलित करने वाला वीडियो…

Last Updated: April 9, 2026 19:57:33 IST