Hanuman Ansh Box Office Collections: 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी. हालांकि, धीरे-धीरे फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और वर्ड ऑफ माउथ के जरिए इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली. रिलीज के छह हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है. अब फिल्म जल्द ही दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. 40 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 290 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है.
‘हनुमान अंश’ इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 40
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 40वें दिन यानी छठे मंगलवार को भारत में 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने यह कमाई 9,175 शोज के दौरान की. खास बात यह है कि सोमवार को भी फिल्म ने 9,198 शोज से 8.25 करोड़ रुपये कमाए थे.40वें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
‘हनुमान अंश’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस की तरह विदेशों में भी फिल्म की कमाई लगभग स्थिर रही. फिल्म ने 40वें दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 2 करोड़ रुपये जोड़े. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये हो गया है.वहीं, दुनियाभर में ‘हनुमान अंश’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन 291.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है. ऐसे में फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब से महज कुछ करोड़ रुपये दूर है.
‘हनुमान अंश’ का हफ्ते और दिन के हिसाब से कलेक्शन
- पहला हफ्ता: 1.08 करोड़ रुपये
- दूसरा हफ्ता: 0.40 करोड़ रुपये
- तीसरा हफ्ता: 10.40 करोड़ रुपये
- चौथा हफ्ता: 61.00 करोड़ रुपये
- पांचवां हफ्ता: 90.25 करोड़ रुपये
- 36वां दिन (छठा शुक्रवार): 10.50 करोड़ रुपये
- 37वां दिन (छठा शनिवार): 18.50 करोड़ रुपये
- 38वां दिन (छठा रविवार): 22.50 करोड़ रुपये
- 39वां दिन (छठा सोमवार): 8.25 करोड़ रुपये
- 40वां दिन (छठा मंगलवार): 8.25 करोड़ रुपये
- कुल इंडिया नेट कलेक्शन: 231.13 करोड़ रुपये
‘हनुमान अंश’ डे 40 ऑक्यूपेंसी
सोमवार को फिल्म की ओवरऑल थिएटर ऑक्यूपेंसी 26.04 प्रतिशत रही थी, जो मंगलवार को बढ़कर 28.65 प्रतिशत हो गई. सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 14.85 प्रतिशत रही. इसके बाद दोपहर के शोज में यह बढ़कर 27.31 प्रतिशत पहुंच गई.शाम के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 34.38 प्रतिशत रही, जबकि रात के शोज में सबसे ज्यादा 38.08 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.