<
Categories: मनोरंजन

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 44वें दिन कमाई में 95% का जबरदस्त उछाल; तोड़े कई रिकॉर्ड

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश’ ने शनिवार, 19 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दर्ज किया.भारत में 304.80 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन और विदेशों से 24.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपये हो गया है.

Hanuman Ansh Box Office Collection: शौभिनाव सत्‍या और चंदन आनंद स्टारर फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शनिवार, 19 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दर्ज किया. फिल्म ने रिलीज के 44वें दिन यानी सातवें शनिवार को भारत में नेट 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म को शनिवार को कुल 7,119 शोज मिले. एक दिन पहले यानी 43वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ऐसे में शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 95 फीसदी का इजाफा हुआ.

44वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 9.75 करोड़

शनिवार की कमाई के साथ ही ‘हनुमान अंश’ का भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर 258.13 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 44 दिनों में 304.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. शनिवार को दर्शकों की संख्या में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली. फिल्म के लिए कुल 7,119 शोज आयोजित किए गए और दिनभर में इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 30 फीसदी रही.इससे पहले 43वें दिन फिल्म ने 6,462 शोज के साथ 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. उस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18 फीसदी रही थी. इसके बाद शनिवार को कमाई सीधे 9.75 करोड़ रुपये पहुंच गई.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 329 करोड़ के पार

‘हनुमान अंश’ को विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने 44वें दिन विदेशों से 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 24.50 करोड़ रुपये हो गया है.भारत में 304.80 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन और विदेशों से 24.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ रुपये है.

सातवें शनिवार को कैसा रहा ऑक्यूपेंसी?

फिल्म की ऑक्यूपेंसी पर नजर डालें तो सुबह के शोज में 14 फीसदी दर्शक पहुंचे. दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 32.62 फीसदी रही. शाम के शोज में यह आंकड़ा 42.23 फीसदी तक पहुंच गया. वहीं, रात के शोज में सबसे ज्यादा 45 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.रिपोर्ट किए गए टाइमिंग के आधार पर फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 33.46 फीसदी रही. शनिवार को फिल्म के 7,119 शोज हुए, जो पिछले दिन के 6,462 शोज से ज्यादा थे.

हफ्तेवार ऐसा रहा फिल्म का कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 40 लाख रुपये रही. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चौथे हफ्ते में कमाई बढ़कर 61 करोड़ रुपये हो गई.पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि छठे हफ्ते में इसका कलेक्शन 80.25 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद 43वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए और 44वें दिन कमाई में 95 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी के साथ 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

‘हनुमान अंश’ फिल्म ‘Divine Detour: That Changed My Life’ किताब पर आधारित है. फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित बताई गई है. कहानी आजादी से पहले के भारत में रहने वाले एक युवा लक्ष्मी नारायण के इर्द-गिर्द घूमती है.मां की मृत्यु के बाद लक्ष्मी नारायण घर छोड़कर भगवान की तलाश में निकल पड़ते हैं. इस दौरान वह उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते हैं और कई तरह के अनुभवों से गुजरते हैं. यही सफर धीरे-धीरे उनके जीवन को बदल देता है और आगे चलकर वह नीम करोली बाबा के रूप में पहचाने जाते हैं.फिल्म में शौभिनाव सत्‍या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी अहम किरदारों में नजर आते हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Delhi Fire: मंगोलपुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोगों की मौत की आशंका

Mangolpuri Fire: दिल्ली के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में लगी आग में करीब 20 से…

Last Updated: October 31, 2026 00:37:04 IST

विमल पान मसाला विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय और टाइगर की बढ़ीं मुश्किलें, FDA ने जांच में पाया नियमों का उल्लंघन

Vimal Pan Masala Advertisement: महाराष्ट्र FDA ने विमल पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर शाहरुख…

Last Updated: October 30, 2026 23:31:00 IST

नौ बेटियों की मां की बेरहमी से हत्या, पहले लगाया करंट फिर किए ताबड़तोड़ वार, इस बात से नाराज था पति

Jharkhand crime news: झारखंड के जामताड़ा जिले के नौहथिया गांव में गुरुवार रात घरेलू विवाद…

Last Updated: October 30, 2026 23:07:37 IST

बड़े भाई से अफेयर का शक में पति बना हैवान, रातभर झगड़ा और फिर 17 वार कर बेरहमी से ली पत्नी की जान

Gwalior karwa chauth wife murder case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित त्यागी…

Last Updated: October 30, 2026 22:54:11 IST

Gold Price Fall: सोना खरीदने वालों की हुई मौज! धनतेरस से पहले गिर गए भाव, जानें अब कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को…

Last Updated: October 30, 2026 20:55:11 IST

IND vs NZ 4th T20: लगातार 10 मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड में हारा भारत, टूटा रिकॉर्ड, अजेय अभियान पर लगा ब्रेक

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे…

Last Updated: October 30, 2026 20:06:47 IST