Salman Khan Viral Video : बिग बॉस के इस 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने ट्रोलर्स और पैपराजी को फटकार लगाई. उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग, एक्ट्रेसेस के लुक और गलत तस्वीरें लेने पर खुलकर नाराजगी जताई. साथ ही खुद कपड़े उतारकर सबका मुंह बंद कर दिया.
Salman Khan Viral Video : ‘बिग बॉस 20’ का दूसरा ‘वीकेंड का वार’ इस बार काफी धमाकेदार और विवादों से भरा नजर आने वाला है. शनिवार को आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान खान का अंदाज पहले से काफी अलग दिख रहा है. पूरे हफ्ते घर में हुए विवादों को लेकर सलमान अब कंटेस्टेंट्स से सीधे सवाल करते नजर आएंगे. पिछले ‘वीकेंड का वार’ में जहां सलमान काफी शांत नजर आए थे, वहीं इस बार उनके तेवर बदले हुए दिखाई दे रहे हैं. स्काउट और अरिश्फा खान के विवाद से लेकर आसिफ खान के शो को ‘बायस्ड’ बताने तक, कई मुद्दों पर सलमान घरवालों की क्लास लगाते दिखेंगे.
19 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने स्काउट और अरिशफा को सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर समझाया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग आपकी तारीफ करते हैं, तो कुछ लोग आपको ट्रोल भी करते हैं. कभी लोग वजन को लेकर, कभी बढ़ती उम्र और कभी मां बनने के बाद बदले लुक को लेकर कमेंट करते हैं. सलमान ने यह बात ऐसे समय कही, जब सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ को उनके वजन और लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा था. कुछ लोग कह रहे थे कि मां बनने के बाद कैटरीना का लुक बदल गया है और उन्हें अपने लुक पर ध्यान देना चाहिए. सलमान ने बिना कैटरीना का नाम लिए इसी तरह की ट्रोलिंग का जिक्र किया.
STANDING OVATION!#SalmanKhan took off his T-shirt, showed his body and challenged if you want to troll, go ahead and do it.
He just shut the haters up again. He doesn’t care about trolling #BiggBoss20 pic.twitter.com/YGbVM8X9om
— Devil V!SHAL (@VishalRC007) September 19, 2026
सलमान खान ने इस दौरान पैपराजी को भी जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि कई बार पैपराजी फीमेल एक्ट्रेसेस की पीछे से तस्वीरें और वीडियो बनाते हैं. सलमान ने सवाल किया कि आखिर ऐसे लोगों को मीडिया का कार्ड कौन देता है? उन्होंने एक्ट्रेसेस को सलाह भी दी कि अगर कोई पैपराजी गलत तरीके से उनकी तस्वीर या वीडियो बनाए, तो उन्हें खुलकर जवाब देना चाहिए.
इसके बाद सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए अपना अलग अंदाज दिखाया. उन्होंने पहले अपनी हैट उतारी और फिर शर्ट भी उतार दी. सलमान ने कहा कि अगर ट्रोल करना पसंद है तो आओ और उन्हें ट्रोल करो. इसके बाद उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया और अपना मेकअप भी हटवा दिया. सलमान ने ट्रोलर्स से कहा कि दूसरों पर कमेंट करने से पहले खुद को देखें. उन्होंने कहा कि किसी के शरीर, चेहरे या उम्र पर टिप्पणी करने से पहले अपने और अपने परिवार के बारे में भी सोचना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 के सेट पर बिगड़ी Salman Khan की तबियत? सीना पकड़कर फर्श पर लेट गए भाई जान; तब आम्रपाली दुबे ने…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…
Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…
सूरत (गुजरात) [भारत], 10 अक्टूबर: ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली एलुमनाई मीट का आयोजन…
द मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (MANTRA) ने अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 49 वर्ष पूर्ण कर…
China gold reserve: सोने की कीमतों में दबाव के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने…
17 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदर्शनी में कैनवास, लकड़ी, सिरेमिक और फ़ैब्रिक पर बनी मौलिक…