Hanuman Ansh Success Story: 2 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' ने लागत से 20 गुना ज्यादा कमाई कर इतिहास रचा. प्रेमानंद महाराज की सलाह, सेट पर नॉनवेज-शराब बैन और 8 भंडारों से प्रमोशन के बाद जानिए इस फिल्म की अनोखी सफलता की कहानी.
हनुमान अंश
बिना किसी बड़े स्टार, न कोई भारी-भरकम बजट और न ही करोड़ों का प्रमोशन! सेट पर शराब, नॉनवेज और गाली-गलौज तक पूरी तरह बैन, दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से और प्रचार के नाम पर बांटे गए 8 विशाल भंडारे. शुरुआत में जिसे ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ‘फ्लॉप’ मानकर नकार दिया था, उसी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा चमत्कार दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया. नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक आस्था पर बनी इस फिल्म ने सुस्त शुरुआत के बाद ऐसी तूफानी वापसी की कि अपनी लागत से 20 गुना से भी ज्यादा की बंपर कमाई कर डाली. आइए जानते हैं महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की फर्श से अर्श तक पहुंचने की पूरी कहानी.
फिल्म के निर्देशक ने बताया कि शूटिंग के दौरान सेट पर बेहद सख्त नियम लागू किए गए थे. निर्माण के दौरान संत प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन लिया गया था, जिन्होंने मुख्य अभिनेता शोभिनव को पूरी शूटिंग के दौरान शुद्ध शाकाहारी रहने और नीम करोली बाबा की तरह संयमित जीवन जीने की सलाह दी थी.
क्रू मेंबर्स का मानना था कि जब भी शूटिंग के दौरान लाइट या कोई तकनीकी खराबी आती थी, तो हनुमान चालीसा का पाठ करने से समस्या अपने आप सुलझ जाती थी.
शुरुआती दिनों में सुस्त कारोबार के बाद, दर्शकों के बेहतरीन रिव्यू और सोशल मीडिया पर बने माहौल ने फिल्म में नई जान फूंक दी. देखते ही देखते तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ी और इसने लगभग 10.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. चौथे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ती ही चली गई.
‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद कम बजट है. इस फिल्म को बनाने में लगभग 1.8 करोड़ से 2 करोड़ का खर्च आया था. 31 अगस्त तक इस फिल्म का नेट घरेलू कलेक्शन 40 करोड़ पार कर चुका था, वहीं कुल कमाई का आंकड़ा 46.55 करोड़ तक पहुंच गया है. अपनी लागत से 20 गुना से भी ज्यादा की कमाई करके यह देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है.
इस फिल्म में कोई बड़ा बॉलीवुड स्टार नहीं था; मुख्य भूमिका शोभिनव सत्य ने निभाई है. फिल्म के पास बड़े बजट वाला प्रमोशन करने के लिए पैसे भी नहीं थे. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पास बड़े पैमाने पर प्रचार करने का बजट नहीं था. इसलिए टीम ने फिल्म का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए 8 जगहों पर भंडारे आयोजित किए.
इस जमीनी पहल और अनोखे तरीके ने धीरे-धीरे लोगों का ध्यान खींचा और फिल्म की चर्चा होने लगी. ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ जैसी बड़ी फिल्मों से मुकाबला होने के बावजूद ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ता गया और सोशल मीडिया पर इसकी एडवांस बुकिंग की जबरदस्त चर्चा रही.
वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…
बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…
India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…