<
Categories: मनोरंजन

Harnaaz Sandhu: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बिगड़ा हरनाज संधू का बैलेंस, इंस्टाग्राम पर शेयर किया रिएक्शन

पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्टेज पर चढ़ते हुए गिरते-गिरते बचती हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने रिएक्शन दिया है.

Harnaaz Sandhu: 2021 में मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज संधू अकसर अपनी ब्यूटी विद ब्रेन के शानदार कॉम्बिनेशन के लिए जानी जाती हैं. वे एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं. एक बार फिर अपने लाजवाब फैशन सेंस से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और लाइमलाइट में आई हैं. बता दें कि हाल ही में हरनाज सिंधू मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 के लिए वियतनाम गई थीं. वे लगातार दूसरे साल जूरी का हिस्सा बनीं. हालांकि इस दौरान वे एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं. इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर पूर्व मिस यूनिवर्स का रिएक्शन सामने आया.

स्टेज पर चढ़ते हुए फिसलते-फिसलते बचीं हरनाज संधू

बता दें कि वियतनाम में मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 के दौरान स्टेज पर एंट्री मारते हुए हरनाज कौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे स्टेज पर चढ़ते हुए फिसलते-फिसलते बचती हैं. वे जैसे ही स्टेज पर एंट्री करती हैं और उनका पैर फिसल जाता है. इस दौरान वे गिरने वाली होती हैं और खुद को संभाल लेती हैं. इसके बाद वे पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टेज पर कैटवॉक करती हैं. 

पहले भी हादसे का शिकार हो चुकी हैं हरनाज

इस वीडियो के वायरल होने का वीडियो वायरल होते ही लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और उस पर रिएक्ट कर रहे हैं. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि हरनाज का पैर फिसला हो. इससे पहले भी 71वां मिस यूनिवर्स के दौरान भी हरनाज का पैर स्टेज पर स्लिप हुआ था. उस दौरान भी उन्होंने खुद को बखूबी संभाल लिया था. इस समय भी उनकी जमकर तारीफ हुई थी. 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया रिएक्शन

पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट का एक वीडियो शेयर करते हुए रिएक्शन दिया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वे इवेंट में गिरते-गिरते बच गई थीं. हालांकि उन्होंने हालात को पूरे आत्मविश्वास के साथ संभाल लिया. उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन की पूर्व प्रेसिडेंट पाउला शुगार्ट का एक फेमस कोट भी लिखा. उन्होंने लिखा, ‘मुद्दा गिरने का नहीं है, बल्कि यह है कि आप कैसे उठते हैं.’

फिटिंग गाउन में अच्छे से फ्लॉन्ट हो रहा था फिगर

हरनाज ने वियतनाम में आयोजित कार्यक्रम मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 में में उन्होंने ट्रांसपेरेंट गोल्डन और ऑरेंज शेड्स वाला खूबसूरत गाउन पहना था. इस ड्रेस में वे बेहद शानदार लग रही थीं, जिसमें उनका फिगर एकदम परफेक्ट लग रहा था. गाउन हेल्टर नेकलाइन के साथ डीप प्लंज कट था. शीर फैब्रिक से बनी स्कर्ट पर सोने और नारंगी रंग की सीक्वेंस लेयर थी. इस खूबसूरत फिटिंग गाउन में उनका फिगर अच्छे से फ्लॉन्ट हो रहा था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST

कोलकाता की शाम सुनिधि के नाम! ‘I Am Home’ टूर में Sunidhi Chauhan ने अपनी जादुई आवाज से मचाया गदर!

Sunidhi Chauhan Live Concert 2026: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने 'I Am Home' इंडिया…

Last Updated: April 4, 2026 13:56:59 IST

Colorectal Cancer: तेजी से फैलती बीमारी, कोलन कैंसर बना तीसरा सबसे आम कैंसर, क्या है लक्षण और कारण

Colon Cancer: कोलोरेक्टल कैंसर या कोलन कैंसर, दुनिया भर में सबसे तेजी से फैलने वाली…

Last Updated: April 4, 2026 13:49:02 IST

Kanpur: नौकरी का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेली लड़कियां, कौन है कानपुर को नर्क बनाने वाला रोहित वर्मा?

Kanpur News: कुछ ही महीनों पहले छांगुर बाबा वाले मामले ने पूरे यूपी को हिलाकर…

Last Updated: April 4, 2026 13:41:27 IST