<
Categories: मनोरंजन

पता चलेगी औकात…खुद पहनती है 150 रुपये की साड़ी… Jaya Bachchan पर भड़के Hindustani Bhau, हुआ Video Viral

Hindustani Bhau Lashes Out at Jaya Bachchan: पैपराजी पर किए गए कमेंट को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ जया बच्चन पर भड़के है और पूरे मीडिया के सामने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है. हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन को लेकर कहा है कि कुत्ता भी इन्हें नहीं पूछेगा….औकात पता चलेगी!

Hindustani Bhau Lashes Out at Jaya-Bachchan: हिंदुस्तानी भाऊ, जिनका असली नाम विकास पाठक, हमेशा अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक दिए गए बयानों को लेकर खबरों में बने रहते हैं. वो हमेशा अपनी बात खुलकर रखते है और किसी से नहीं डरते हैं. जब वो किसी की क्लास लगाने बैठते है, तो अच्छे अच्छों की बोलती बंद हो जाती हैं. ऐसे ही एक बार फिर हिंदुस्तानी भाऊ विकास पाठक खबरों में आए हैं और उन्होंने जया बच्चन को खूब खरी खोटी सुनाई है.

जया बच्चन पर बुरी तरह भड़के हिंदुस्तानी भाऊ

दरअसल, सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ का वीडियो जोरो से वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. इस वायरल वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊस जया बच्चन के पैपराजी को लेकर कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है. मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरना हिंदुस्तानी भाऊ विकास पाठक ने मीडिया के सामने कहा- ‘वो क्या नाम है? अमिताभ बच्चन की पत्नी का? जया बच्चन… वो खुद तो 150 रुपये की साड़ी पहनती हैं और फिर इन लोगों को गरीब बोलती हैं कि कैसे गंदे कपड़े पहनकर आते हैं.’

हिंदुस्तानी भाऊ ने जया बच्चन को कहा कोई कुत्ता भी नहीं जानता

हिंदुस्तानी भाऊ जया बच्चन पर बुरी तरह भड़कते हुए कहते हैं कि ‘अरे ऐसे लोगों के पीछे जाते ही क्यों हो जहां आपको इज्जत ही नहीं मिलती? इनको इनकी औकात तब पता चलेगी जब आप इनको दिखाना बंद करोगे. आप ही की वजह से ये लोग दिख रहे हैं, वरना इनको कोई कुत्ता भी नहीं जानता.’ हिंदुस्तानी भाऊ ने आगे कहा- मैं आप सबसे हाथ जोड़कर कहता हूं, हम लोग जो बने हैं, वो आपकी वजह से बने हैं. अगर हम ही आपकी इज्जत नहीं करेंगे ना, तो आप लोगों को सोचना बहुत जरूरी है कि आखिर जाते क्यों हो?’

जया बच्चन को इस विवादित स्टेटमेंट की वजह से किया गया बायकॉट

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पत्नी जया बच्चन कई बार मीडिया के बारे में गलत कह चुकी है या फिर उन्हें लताड़ लगाती रहती है. कुछ दिनों पहले जया बच्चन मीडियो को लेकर ऐसी बात कही, जिसकी बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. उन्होंने एक जर्नलिस्ट से बात करते हुए कहा था कि उनका पैपराजी के साथ जीरो रिलेशनशिप है. मेरे पिता भी एक पत्रकार थे, इसलिए में मैं मीडिया का सम्मान करती हूं, लेकिन ये लोग कौन हैं. क्या ये ट्रेन्ड हैं हमारे देश को रिप्रेजेंट करने के लिए?.. क्या ऐसे लोग मीडिया है. ये गंदे कपड़े पहनते हैं और हाथ में फोन लेकर रखते, इसलिए इन्हे लगता है कि ये जो चाहे वो कर सकते हैं और किसी से जो चाहे वो पूछ सकते हैं. किस तरह से लोग हैं ये… कहां से आते हैं… इनका क्या बैकग्राउंड है ये तो बताओ…इस बयान के बाद पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया और जया बच्चन का बॉयकॉट शुरू हो गया

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST