<
Categories: मनोरंजन

Hrithik Roshan ने भाई की शादी में मचाई जमकर धूम! दोनों बेटों और गर्लफ्रेंड Saba Azad संग दी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस

Hrithik Roshan Dance Video: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शादी में अपने बेटों और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं.

Hrithik Roshan Dance Video Viral On Social Media: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का एक वीडियों काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर अपने बेटों और अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं.

ऋतिक रोशन ने दिया अपने बेटों के साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस

दरअसल, इस समय ऋतिक रोशन के घर शादी का माहौल बना हुआ है, उनके कजिन ईशान रोशन की 23 दिसंबर को शादी हुई है. इस शादी के फंक्शन में ऋतिक रोशन अपनी पूरी फैमिली के साथ शामिल हुए थे. इसी शादी के फंक्शन का एक वीडियों इंटरनेट पर छाया हुआ, जिसमें ऋतिक ने अपने दोनों बेटों रेहान-ऋदान के साथ मोस्ट पॉपुलर गाने “इश्क तेरा तड़पावे” पर डांस कर रहे हैं और इस दौरान उनके साथ एक्टर की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी जबरदस्त ठुमके लगा रही है. इसके अलावा डांस फ्लोर पर ऋतिक की भतीजी सुरानिका सोनी और कजिन पश्मीना रोशन भी दिख रही है. 

ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडस्म लगे ऋतिक रोशन 

वायरल वीडियो में ऋतिक रोशन ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडस्म नजर आ रहे हैं. वहीं उनके बड़े बेटे रेहान क्रीम रंग के कुर्ता-पजामा में दिखे, जबकि छोटे बेटे हृदान ने ब्लैक सूट पहनकर पिता के साथ ट्विनिंग की, दोनों ही दौरान अपनी पिता की तहर बेहद हैंडस्म लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और उनके बेटों का यह डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ऋतिक रोशन के बच्चों को सभी अच्छी चीजें विरासत में मिली हैं. दूसरे ने लिखा- रोशन ब्रदर्स सिर्फ डांस नहीं करते,वो स्टेज पर आग लगा देते हैं! 

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी थी शादी में शामिल

बता दें ऋतिक रोशन के कजिन की शादी में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल हुईं थीं. सुजैन अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी में पहुंची थीं. इस शादी में दोनों के एक साथ कई वीडियो वायरल हुए हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST