ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपना पोस्ट वर्कआउट देसी और हेल्दी मील लोगों के शेयर किया है. उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की है. उनकी थाली में ज्वार की रोटी, सब्जियां, अंडे और दाल देखने को मिली है. आइए जानते हैं इसका फायदा...
वर्कआउट के बाद क्या खाते हैं ऋतिक रोशन?
Hrithik Roshan Diet: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन किसी पहचान के मोहताज नहीं. उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया और लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है. वे अपनी एक्टिंग के साथ ही डांस, दमदार बॉडी, डिसिप्लिन लाइफस्टाइल जैसी तमाम चीजों के लिए जाने जाते हैं. वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी जिंदगी के बारे में फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. इनमें उनकी बॉडी भी है, जिसे देखकर लोग अक्सर उनके जैसी बॉडी बनाने के लिए प्रेरित भी होते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पोस्ट वर्कआउट डाइट के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उनकी थाली में देसी और हेल्दी खाने की झलक देखने को मिली.
फिटनेस फ्रीक ऋतिक रोशन ने अपनी जिस थाली की फोटो शेयर की है, वो टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी है. इससे ताकत और एनर्जी मिलती है. ऋतिक रोशन की थाली में ज्वार की रोटी, भिंडी, चुकंदर, बैंगन, लौकी, एग व्हाइट और पापड़ी देखने को मिली. ज्वार की रोटी बेहद फायदेमंद होती है क्योंकि ज्वार एक ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसे डाइजेस्ट करना काफी आसान होता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. ज्वार ब्लड शुगर को बैलेंस करती है इसलिए ये फिटनेस फ्रीक्स लोगों की खास पसंद होता है.
ज्वार के साथ ही ऋतिक की थाली में चुकंदर, भिंडी, बैंगन और लौकी जैसी सब्जियां नजर आईं. आइए जानते हैं, इनके फायदे…
ऋतिक रोशन की इस पोस्ट से ये साफ है कि फिट रहने के लिए महंगे या विदेशी खाने की जरूरत नहीं होती बल्कि देसी खाने से भी सेहत दुरुस्त रह सकती है. ताजी सब्जियां, दालें, देसी अनाज और प्रोटीन से भरपूर आहार शरीर को बनाने में काफी मददगार होते हैं.
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…
CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की…
Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…
इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…