<
Categories: मनोरंजन

‘बॉबी देओल की वजह से आज यहां…’, ‘वाइब’ के ट्रेलर लॉन्च पर प्रीति ज़िंटा ने किया खुलासा, ‘सोल्जर’ के लिए बॉबी ने ही उनके लिए की थी सिफारिश

हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'वाइब' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रीति जिंटा ने बॉबी देओल के प्रति अपना आभार जताया है.

अपनी आगामी फिल्म ‘वाइब’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रीति जिंटा ने एक बार फिर अपने दोस्त और एक दशक से अधिक समय से उनके सहकर्मी रहे बॉबी देओल को धन्यवाद दिया और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाने का श्रेय दिया. 

दरअसल वो बॉबी देओल ही थे, जिन्होंने निर्देशकों को 90s के दशक में प्रीति जिंटा का नाम सुझाया था और एक तरह से बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत की थी.

प्रीति जिंटा ने जताया आभार

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हाल ही में अपनी आगामी फिल्म वाइब के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बॉबी देओल के लिए मेरे मन में बहुत आभार है. उन्हीं की वजह से मैं आज यहां हूं. मेरा करियर यहीं तक पहुंचा है क्योंकि उन्होंने ही अब्बास-मस्तान को मेरा नाम सुझाया था. उन्होंने ही मुझे निर्माता रमेश तौरानी से मिलवाया, जो इस फिल्म (वाइब) का संगीत भी दे रहे हैं. जिंदगी का चक्र पूरा हो गया. फिर उन्होंने मुझे दो फिल्मों ‘सोल्जर’ और ‘क्या कहना’ के लिए साइन किया. और फिर मुझे ‘दिल से’ का ऑफर मिला. हां, मैं बहुत भाग्यशाली थी. मैंने बेहतरीन शुरुआत की.” 

प्रीति जिंटा और बॉबी देओल की दोस्ती

प्रीति ज़िंटा और बॉबी देओल की गहरी दोस्ती 1998 में आई उनकी फिल्म ‘सोल्जर’ के समय से शुरू हुई थी. बॉबी देओल तो प्रीति को प्यार से ‘प्रीतम सिंह’ कहकर बुलाते हैं, जो ‘सोल्जर’ के सेट पर शुरू हुआ एक मज़ाकिया किस्सा है. फिल्म की सफलता के बाद, दोनों ने ‘झूम बराबर झूम’, ‘हीरोज’ और ‘दिल्लगी’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है.

प्रीति जिंटा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी दोनों की दोस्ती की पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. एक पुरानी पोस्ट में, प्रीति ज़िंटा ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले आउटडोर शूट को यादगार बनाने के लिए बॉबी देओल का आभार व्यक्त किया था. 

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “देखो बॉबी देओल, मुझे क्या मिला… ऑस्ट्रेलिया में मेरे पहले आउटडोर शूट को इतना यादगार और मज़ेदार बनाने के लिए मैं आपकी हमेशा आभारी रहूंगी.” यह वीडियो सोल्जर की शूटिंग का था. बॉबी देओल हाल ही में मुंबई के बांद्रा में प्रीति के लग्जरी फाइन ज्वैलरी ब्रांड, जैकार्ती ज्वैलरी के लॉन्च में भी नजर आए थे.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल कितना महंगा? लखनऊ, नोएडा से गोरखपुर तक चेक करें ताजा रेट

UP Petrol Diesel Price Today: 26 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में…

Last Updated: September 26, 2026 08:39:02 IST

Petrol Diesel Price 26 September 2026: पेट्रोल और डीजल के नए कीमत का एलान, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 26 September 2026: 26 सितंबर, शनिवार को पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: September 26, 2026 08:18:54 IST

Aaj Ka Mausam 26 September: UP से लेकर दिल्ली तक डीप डिप्रेशन असर, 70 KMPH की स्पीड से तुफान; बारिश मचाएगी तुफान

Aaj Ka Mausam 26 September: मौसम विभाग ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश…

Last Updated: September 26, 2026 07:12:12 IST

Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में सिर्फ भोजन नहीं, जल भी जरूरी…भगीरथ की कथा में छिपा है तर्पण का रहस्य

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के साथ जल अर्पित करने की…

Last Updated: September 25, 2026 23:27:34 IST

Dehradun women case: बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर लौट रही थी महिला, रास्ते में कार सवारों ने घेरा, फिर जो हुआ…

Dehradun women case: देहरादून के नालापानी चौक पर बेटी को कॉलेज बस तक छोड़कर लौट…

Last Updated: September 25, 2026 23:06:42 IST